प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क को गिरफ्तार किया है। संदीपा पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। ED ने संदीपा के दिल्ली और मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी की है। फिलहाल ED संदीपा विर्क से पूछताछ कर रही है। कोर्ट ने ईडी को 14 अगस्त तक संदीपा को हिरासत में रखने आदेश दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं ED के रडार पर आने वाली संदीपा विर्क?
कौन हैं संदीपा विर्क
संदीपा विर्क कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री है। दिल्ली में पली-बढ़ी और मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम संदीपा विर्क ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म गन एंड गोल से की थी। संदीपा एक मलयालम फिल्म भी कर चुकी है। फिल्मों में काम मिलना बंद होने के बाद संदीपा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। साथ ही संदीपा विर्क FDA-अनुमोदित सौंदर्य उत्पाद बेचने वाली वेबसाइट hyboocare.com मालिकन हैं। वह इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर है। इंस्टाग्राम पर उसके 12 लाख फॉलोअर्स हैं। संदीपा सोशल मीडिया से लाखों रुपये कमाती है। बताया जाता है कि संदीप के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है।
इन आरोपों की चल रही जांच
ED ने कहा कि 2018 में रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) से संबंधित लगभग 18 करोड़ रुपये की सार्वजनिक धनराशि विवेकपूर्ण ऋण मानदंडों का उल्लंघन करते हुए सेथुरमन को वितरित की गई थी। यह धनराशि ऐसी शर्तों पर उधार दी गई थी जिनमें मूलधन के साथ-साथ ब्याज को भी स्थगित करने की अनुमति थी, कई बार लोन माफी दी गई और कोई उचित जांच-पड़ताल नहीं की गई।
22 करोड़ रुपये का दिया था होम लोन
ईडी ने कहा कि इसके अलावा, रिलायंस कैपिटल लिमिटेड ने विवेकपूर्ण मानदंडों का उल्लंघन करते हुए 22 करोड़ रुपये के होम लोन दिए थे। ऐसा प्रतीत होता है कि इन लोन का एक बड़ा हिस्सा गबन कर लिया गया और चुकाया नहीं गया।
14 अगस्त तक संदीपा से होगी पूछताछ
ED ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए गए। साथ फारूक अली सहित प्रमुख व्यक्तियों और सहयोगियों के बयान दर्ज किए गए। 14 अगस्त तक संदीपा से पूछताछ होगी। इस मामले से गहनता से जांच चल रही है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines