Who are the three ISIS terrorists whom NIA is searching for: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) दिल्ली में आईएसआईएस आतंकियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। तीनों आतंकी की पुणे ISIS केस में तलाश है। इन आतंकियों के नाम हैं, झारखंड का मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, दिल्ली का रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शेख। एनआईए ने इनपर तीन-तीन लाख रुपये का इनाम रखा है। सूचना देने वाले को ये इनाम दिया जाएगा।
एनआईए ने कई राज्यों में चलाया तलाशी अभियान
एनआईए पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में गैंगस्टर और खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही थी। एनआईए ने गैंगस्टरों की तलाश में दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के 50 से ज्यादा इलाकों में छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि एनआईए ने यह कदम आतंकवादियों और ड्रग्स डीलर्ज के बीच साठगांठ को खत्म करने के मकसद से उठाया। दरअसल, भारत में बैठे आतंकी मददगार विदेशों में रह रहे आतंकियों और गैंगस्टरों को हवाला चैनल के माध्यम से हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करते हैं।
कौन हैं आईएसआईएस का आतंकी मोहम्मद शाहनवाज आलम
एनआईए के अनुसार, आलम को मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ खान (23) और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी (24) के साथ पुणे शहर की पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे कथित तौर पर तड़के कोथरुड इलाके से एक वाहन चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। 18 जुलाई को पुलिस ने कहा कि आलम पुलिस हिरासत से उस समय भाग गया, जिसके बाद से उसकी तलाश जारी है।
रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शेख
एनआईए के अनुसार, आरोपी रिजवान और अब्दुल्ला शेख अन्य आतंकी संदिग्धों के साथ पुणे के कोंढवा में चेतना गार्डन सोसायटी में रह रहे थे। एनआईए ने उन्हें तल्हा खान के साथ “पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले” में आरोपी के रूप में नामित किया। एनआईए का आरोप है कि इस मामले में आरोपी पुणे में बम वर्कशॉप चलाते थे। उन्होंने कथित तौर पर एक डेमो आईईडी तैयार किया और कोंढवा में एक “नियंत्रित विस्फोट” किया। उन पर पुणे और अन्य स्थानों के जंगलों में बम परीक्षण करने का भी आरोप है।
संबंधित खबरें
HC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
41 mins agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 hr agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
1 hr ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
2 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
2 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
5 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
5 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
5 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
5 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines