कौन हैं संजय यादव और रमीज? जिनका लालू की बेटी रोहिणी ने पोस्ट में लिया नाम, तेज प्रताप भी बोलते हैं 'जयचंद'

रोहिणी आचार्य ने जिस संजय यादव का जिक्र अपनी पोस्ट में किया, वो लंबे समय से तेजस्वी यादव के सबसे करीबी और भरोसेमंद सलाहकार माने जाते हैं.

SANJAY YADAV

Who is Sanjay Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी की करारी हार के बाद लालू यादव परिवार के भीतर का तनाव अब खुलकर सामने आ गया है. चुनाव से पहले लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप और अब बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परिवार और आरजेडी (RJD) पार्टी से नाता तोड़ने का ऐलान कर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि वे राजनीति और परिवार, दोनों से दूरी बना रही हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रोहिणी ने अपनी पोस्ट में दो नामों संजय यादव और रमीज का जिक्र किया. रोहिणी ने कहा कि इन दोनों के कहने पर उन्होंने यह कदम उठाया है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे है कि आखिर ये दोनों कौन हैं? जिनके कारण लालू परिवार में फूट की तस्वीर साफ नजर आ रही है.

विज्ञापन

कौन हैं तेजस्वी के करीबी संजय यादव?


रोहिणी आचार्य ने जिस संजय यादव का जिक्र अपनी पोस्ट में किया, वो लंबे समय से तेजस्वी यादव के सबसे करीबी और भरोसेमंद सलाहकार माने जाते हैं. हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले संजय ने कंप्यूटर साइंस में एमएससी और एमबीए किया है. राजनीति में आने से पहले उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में काम किया, लेकिन 2012 में दिल्ली में तेजस्वी से मुलाकात के बाद उनकी जिंदगी का मोड़ बदल गया. दोनों की दोस्ती क्रिकेट के मैदान से शुरू हुई और फिर पार्टी रणनीति तक पहुंच गई.

विज्ञापन

संजय को ‘जयचंद’ बोलते हैं तेज प्रताप


2013 से संजय यादव (Sanjay Yadav), तेजस्वी की ‘कोर टीम’ का हिस्सा बन गए और राजनीतिक रणनीति, डेटा एनालिसिस, सीट बंटवारे और सोशल मीडिया कैंपेन तक, हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई. समय के साथ उनका प्रभाव इतना बढ़ा कि 2024 में आरजेडी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया. लेकिन पार्टी के अंदर उनका बढ़ता कद कई लोगों को अखरने लगा. तेज प्रताप यादव कई बार खुलकर कह चुके हैं कि संजय यादव की वजह से उन्हें आरजेडी से किनारे किया गया. उन्होंने तो सार्वजनिक मंचों पर उन्हें ‘जयचंद’ तक कह डाला था. अब जब रोहिणी आचार्य भी यही आरोप दोहरा रही हैं.

कौन हैं तेजस्वी के भरोसेमंद साथी रमीज?


रोहिणी आचार्य की पोस्ट में आया दूसरा नाम रमीज या रमीज नेमत खान का है. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के रहने वाले रमीज, तेजस्वी यादव की टीम में एक अहम सदस्य हैं. वे तेजस्वी के कैंपेन मैनेजमेंट, सोशल मीडिया गतिविधियों और रोजाना के कार्यक्रमों से जुड़े कामों की देखरेख करते हैं. रमीज को तेजस्वी का पुराना दोस्त और विश्वासपात्र माना जाता है. बताया जाता है कि चुनावी दौर में रमीज हमेशा तेजस्वी के साथ रहते हैं और मीडिया मैनेजमेंट से लेकर रैली की प्लानिंग तक उनका अहम योगदान रहता है. रमीज समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं, जिससे उनकी राजनीतिक समझ और नेटवर्क दोनों मजबूत माने जाते हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ