MNREGA bachao sangram: मनरेगा कानून का नाम बदलकर अब विकसित भारत जी राम जी हो गया है. इसके विरोध में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ आंदोलन करने का ऐलान किया है. कांग्रेस ने आंदोलन की निगरानी के लिए अजय माकन की अगुवाई में एक कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई है. कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के नए कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे. अजय माकन की अध्यक्षता में बनाई कॉर्डिनेशन कमेटी में जयराम रमेश, प्रियांक खरगे, संदीप दीक्षित, उदित राज और अन्य नेताओं को शामिल किया गया है. 10 जनवरी से कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान चलेगा.
कमेटी में ये 9 लोग शामिल
- अजय माकन- संयोजक
- जयराम रमेश
- संदीप दीक्षित
- उदित राज
- प्रियांग खरगे
- डी अनसूया सीताक्का
- दीपिका पांडेय सिंह
- सुनील पवार
- मनीष शर्मा
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सपा को झटका, प्रदेश प्रधान के खिलाफ हुए विधायक, अखिलेश यादव को लिखा पत्र
मनरेगा की आत्मा को खत्म कर रहा है नया एक्ट
कांग्रेस का आरोप है कि नया VB-G RAM G एक्ट मनरेगा की आत्मा को खत्म कर रहा है, जिससे काम का अधिकार अब कानूनी हक नहीं रहेगा. इसके साथ ही इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को भी पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाया है. मनरेगा बचाओ अभियान के कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के नए कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे. पंचायत से पार्लियामेंट तक यह आंदोलन चलेगा.
VB-G RAM G बन चुका है कानून
वीबी-जी राम जी का पूरा नाम ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण ( Viksit Bharat Guarantee for Rozgar And Mission Gramin) है. मनरेगा कानून की जगह इसे नया नाम दिया गया है. पिछले साल दिसंबर में इसे संसद से पास किया गया. कुछ दिन बाद राष्ट्रपति ने भी इसे मंजूरी दे दी. इसके बाद यह अब यह कानून बन चुका है.
महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर कांग्रेस हमलावर
इस योजना का मकसद 2047 तक देश को एक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाना है. यह योजना गांवों में रोजगार देने के साथ-साथ वहां आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए लाई गई है. इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है. संसद में इसको लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ. बावजूद इसके यह बिल अब कानून बन चुका है. कांग्रेस अभी भी इसके खिलाफ है.
यह भी पढ़ें: विपक्ष के आंदोलन के ऐलान के बीच जी-राम-जी पर बीजेपी की रणनीति तय, जानिए क्या है खास?
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
24 mins ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
40 mins agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
57 mins agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
1 hr agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
2 hrs agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
3 hrs ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
6 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines