मनरेगा पर एलान ए जंग करने वाले कांग्रेस के 9 चेहरे कौन से? नई कमेटी में शामिल हैं नाम

MNREGA bachao sangram: मनरेगा कानून का नाम बदलकर अब विकसित भारत जी राम जी हो गया है. इसके विरोध में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ आंदोलन करने का ऐलान किया है. इसकी निगरानी के लिए अजय माकन की अध्यक्षता में एक कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है. पढ़ें रमन कुमार की रिपोर्ट.

manrega Congress
विज्ञापन

MNREGA bachao sangram: मनरेगा कानून का नाम बदलकर अब विकसित भारत जी राम जी हो गया है. इसके विरोध में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ आंदोलन करने का ऐलान किया है. कांग्रेस ने आंदोलन की निगरानी के लिए अजय माकन की अगुवाई में एक कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई है. कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के नए कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे. अजय माकन की अध्यक्षता में बनाई कॉर्डिनेशन कमेटी में जयराम रमेश, प्रियांक खरगे, संदीप दीक्षित, उदित राज और अन्य नेताओं को शामिल किया गया है. 10 जनवरी से कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान चलेगा.

कमेटी में ये 9 लोग शामिल

  • अजय माकन- संयोजक
  • जयराम रमेश
  • संदीप दीक्षित
  • उदित राज
  • प्रियांग खरगे
  • डी अनसूया सीताक्का
  • दीपिका पांडेय सिंह
  • सुनील पवार
  • मनीष शर्मा

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सपा को झटका, प्रदेश प्रधान के खिलाफ हुए विधायक, अखिलेश यादव को लिखा पत्र

विज्ञापन

मनरेगा की आत्मा को खत्म कर रहा है नया एक्ट

कांग्रेस का आरोप है कि नया VB-G RAM G एक्ट मनरेगा की आत्मा को खत्म कर रहा है, जिससे काम का अधिकार अब कानूनी हक नहीं रहेगा. इसके साथ ही इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को भी पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाया है. मनरेगा बचाओ अभियान के कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के नए कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे. पंचायत से पार्लियामेंट तक यह आंदोलन चलेगा.

VB-G RAM G बन चुका है कानून

वीबी-जी राम जी का पूरा नाम ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण ( Viksit Bharat Guarantee for Rozgar And Mission Gramin) है. मनरेगा कानून की जगह इसे नया नाम दिया गया है. पिछले साल दिसंबर में इसे संसद से पास किया गया. कुछ दिन बाद राष्ट्रपति ने भी इसे मंजूरी दे दी. इसके बाद यह अब यह कानून बन चुका है.

महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर कांग्रेस हमलावर

इस योजना का मकसद 2047 तक देश को एक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाना है. यह योजना गांवों में रोजगार देने के साथ-साथ वहां आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए लाई गई है. इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है. संसद में इसको लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ. बावजूद इसके यह बिल अब कानून बन चुका है. कांग्रेस अभी भी इसके खिलाफ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ