WHO approves first Mpox vaccine: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एमपॉक्स की पहली वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को कहा कि यह अफ्रीका और अन्य स्थानों पर इस बीमारी से लड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जानकारी के अनुसार नई वैक्सीन से सबसे पहले अफ्रीका और आसपास के देशों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा।
वैक्सीन 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को दी जाएगी
WHO ने इसकी मंजूरी देते हुए साफ कहा है कि ये वैक्सीन 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को दी जा सकती है। बता दें अब इस वैक्सीन से एमपॉक्स बीमारी से लड़ने में मदद मिलेगी। बता दें ये दवा बवेरियन नार्डिक कंपनी की है, फिलहाल इसकी सप्लाई कम है, लेकिन इसे यूनिसेफ और अन्य इंटरनेशनल संगठन खरीद सकेंगे। जिससे दुनियाभर में एमपॉक्स जैसी जानलेवा बीमारी की रोकथाम करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: क्या आप भी पीरियड में लेती हैं ये दवा? लीवर को पहुंचा रही नुकसान; सरकार ने जारी की चेतावनी
Mpox होने के लक्षण और बचाव
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अघानम घेब्रेयेसस ने कहा कि एमपॉक्स रोधी वैक्सीन की पहली प्री क्वालिफिकेशन इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम है। बता दें 9 सितंबर को इंडिया में एमपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज मिला था। विभिन्न राज्य सरकारें अपने यहां इस बीमारी को लेकर जागरूकता अभियान चला रही हैं। जानकारी के अनुसार Mpox होने पर सिरदर्द, बुखार, पीठ में दर्द और शरीर पर लाल चकते होने की शिकायत होती है। डॉक्टरों की सलाह है कि पांच दिन से अधिक बुखार रहने पर मास्क लगाकर रखें और तुरंत ब्लड टेस्ट करवाएं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
5 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
6 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
8 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
9 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
9 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
10 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines