Volcanoes of India: अफ्रीकी देश इथोपिया में 10000 साल बाद हुए ज्वालामुखी विस्फोट का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिला है. धमाके के बाद ज्वालामुखी से 10-15 किलोमीटर ऊपर उठा धुएं और राख का गुबार करीब 5000 किलोमीटर दूर भारत के आसमान तक आ पहुंचा, जो अब चीन की तरफ बढ़ रहा है. ये पहली बार है जब हेली गुब्बी ज्वालामुखी में हुए विस्फोट की राख भारत तक पहुंची है. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां गिनती से ही ज्वालामुखी मौजूद हैं. लेकिन हमारे देश में भी एक एक्टिव ज्वालामुखी है, जिसकी निगरानी खुद भारतीय नौसेना करती है.
भारत का इकलौता एक्टिव ज्वालामुखी
भारत में बहुत सीमित ज्वालामुखी हैं, जिनमें से एक अंडमान निकोबार में स्थित है. आप में से कई लोगों को अब तक इस बात की जानकारी नहीं होगी. आज हम आपको देश के उस ज्वालामुखी के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत का एकमात्र एक्टिव ज्वालामुखी है. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के बैरन आइलैंड में भारत का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी स्थित है, जो हाल ही में एक हफ्ते के भीतर दो बार फटा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि भले ही ये विस्फोट मामूली थे, लेकिन ये धरती के भीतर हो रही गहरी गतिविधियों का संकेत हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में कहां है एकमात्र एक्टिव ज्वालामुखी? भारतीय नौसेना करती है इस जगह की निगरानी
समुद्र के बीच खड़ा आग का पहाड़
बैरन आइलैंड अंडमान के उत्तर-पूर्व में स्थित एक छोटा-सा द्वीप है, जो करीब 3.5 वर्ग किलोमीटर में फैला है. यहां कोई स्थायी मानव बस्ती नहीं है, क्योंकि द्वीप का बड़ा हिस्सा ज्वालामुखीय चट्टानों और कठोर लावा से बना हुआ है. द्वीप के बीचों-बीच स्थित यह ज्वालामुखी लगभग 354 मीटर ऊंचा है और समुद्र तल से इसकी चोटी तक का पूरा ढांचा आग से निकली चट्टानों से बना है. बैरन आइलैंड का ज्वालामुखी करीब दो शताब्दियों तक शांत रहा.
200 साल बाद फिर खुली ज्वालामुखी की नींद
1991 में इसमें जबरदस्त विस्फोट हुआ और तब से यह बीच-बीच में सक्रिय होता रहता है. ज्वालामुखी में 13 और 20 सितंबर को हुई ताजातरीन गतिविधियां बताती हैं कि यह अब भी जीवित है. बताया जाता है कि 20 सितंबर के विस्फोट से दो दिन पहले 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र भारतीय और म्यांमार प्लेट की सीमा के पास था. भूवैज्ञानिक मानते हैं कि ये विस्फोट सतह के नीचे मौजूद मैग्मा कक्ष में दबाव बढ़ने का नतीजा हैं.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
50 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
1 hr agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines