Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने आपके दिमाग में मौजूद ‘राहुल गांधी’ को मैंने मार दिया है।’ कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा के बीच हरियाणा में कांग्रेस सांसद अपनी छवि के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
राहुल गांधी ने कहा कि जो ‘राहुल गांधी’ आपके दिमाग में है, मैंने उसे मार दिया है। वो मेरे मन में है ही नहीं। गया वो। गया। जिस व्यक्ति को आप देख रहे हैं, वो राहुल गांधी नहीं है। वो आपको दिख रहा है।’
पत्रकार को दी हिंदू धर्म और भगवान शिव के बारे में पढ़ने की सलाह
सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने वाले पत्रकार को आश्चर्यचकित न होने के लिए कहा। साथ ही राहुल गांधी न जर्नलिस्ट को हिंदू धर्म और भगवान शिव के बारे में पढ़ने की सलाह दी ताकि वह समझ सके कि वे क्या बोल रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि बात नहीं समझे आप। ये राहुल गांधी नहीं है। हिंदू धर्म को पढ़ो थोड़ा। शिव जी को पढ़ो थोड़ा, समझ आ जाएगी बात। ऐसे हैरान मत हो। राहुल गांधी आपके दिमाग में है। मेरे दिमाग में है ही नहीं। राहुल गांधी बीजेपी के दिमाग में है। मेरे दिमाग में है ही नहीं।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि इमेज का मुझे कुछ लेना-देना नहीं है। छवि में मुझे कुछ दिलचस्पी नहीं है। जो इमेज आप रखना चाहते हैं, रख दो। अच्छी रखनी हो, रख दो। खराब रखनी हो रख दो। वो आपका है, मेरा नहीं है। कोई फर्क नहीं पड़ता है मुझे। मुझे अपना काम करना है।
संबंधित खबरें
ग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines