Government Order For Whatsapp: केंद्र सरकार ने Whatsapp को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम में इस्तेमाल हो रहे Whatsapp डिवाइस ID को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, ताकि डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर लगाम लगाई जा सके। सरकार ने सख्ती बरतते हुए उन सभी डिवाइस को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, जिन पर Whatsapp अकाउंट बनाकर साइबर ठग भोले-भाले लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके पैस ठगते हैं।
क्या आपने देखा WhatsApp का नया रूप? एक अपडेट से बदल गया इंटरफेस, क्या है ये फीचर?
एक रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने फैसला किया
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर विंग इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) की रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने के लिए ठग इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर अकाउंट बनाकर वॉट्सएप फोन और वीडियो कॉल करते हैं। मैसेज भेजकर लोगों को अपने झांसे में फंसाते हैं। हर नए स्कैम के लिए वे नई ID बना लेते हैं। इसलिए उस फोन को ही ब्लॉक किया जाएगा, जिसमें बार-बार Whatsapp ID बनाए जा रहे हैं।
मैसेजिंग ऐप की नया सेफ्टी फीचर लाने की तैयारी
बता दें कि WhatsApp जैसे कई मैसेजिंग ऐप Skype जैसी सेफ्टी फीचर्स लागू कर सकते हैं। IT Rules 2021 के तहत डिलीट अकाउंट का डेटा 180 दिन तक सुरक्षित रखने के प्रयास हैं। इससे किसी क्राइम केस को सुलझाने में जांच एजेंसियों को मदद मिल सकती है। मैलिशियस APK और फर्जी ऐप की पहचान करके उनको ब्लॉक करने की तैयारी भी है। WhatsApp पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है, जिसे भारत में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब इसका इस्तेमाल ठगने के लिए होने लगा है।
WhatsApp पर आएगा चौंकाने वाला फीचर, अब बिना ऐप डाउनलोड किए भी कर पाएंगे चैट, ऐसे करेगा काम
डिवाइस IDs क्या होती है और कैसे काम करती?
गैजेट या स्मार्टफोन की पहचान के लिए जो यूनिक नंबर होता है, उसे डिवाइस ID कहते हैं। यह नंबर भारत में आधार नंबर की तरह की 12 अंकों का होता है। डिवाइस ID कई तरह की हो सकती हैं, जिसमें IMEI नंबर, मैक एड्रेस , डिवाइस सीरियल नंहर और एडवर्टाइजिंग नंबर मेंशन होता है। IMEI नंबर सिम से चलने वाले फोन की पहचान के लिए होता है। MAC एड्रेस किसी भी Wi-Fi या इंटरनेट नेटवर्क की पहचान के लिए होता है। डिवाइस सीरीज नंबर कंपनी प्रोवाइड कराती है। एडवर्टाइजिंग ID नंबर मोबाइल ऐप और विज्ञापनों के लिए होता है।
संबंधित खबरें
सरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
13 mins agoLIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
15 mins agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
48 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
1 hr agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
11 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
14 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
14 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines