Premanand Maharaj AI Photo: अध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद गोविंद शरण उर्फ प्रेमानंद महाराज की AI फोटो वायरल हो रही है, जिस पर विवाद छिड़ गया है। फोटो देखकर उनके अनुयायी भड़क गए हैं। उनकी आस्था को ठेस पहुंची है। इसलिए प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य गौतम चिलाना ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर एक्शन लेकर अज्ञात के खिलाफ धारा 299 और IT एक्ट की धारा 66C के तहत केस दर्ज कर दिया है।
पुलिस अब अज्ञात की तलाश में जुटी है। उन सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रही है, जिन्होंने इस फोटो को आगे फॉरवर्ड किया, ताकि आरोपी का सुराग मिले। वहीं वृंदावन स्थित श्री राधा केलि कुंज आश्रम की ओर से वायरल फोटो पर प्रतिक्रिया व्यक्त की गई और एक एडवाइजरी जारी करके प्रेमानंद महाराज की ऐसी फोटो न बनाने और न ही वायरल करने कहा।
यह भी पढ़ें:Video: सोनम ने राजा को यहां से फेंका था खाई में, साजिश के तहत ले गई थी सुनसान जगह पर
आश्रम की ओर से क्या कहा गया?
प्रेमानंद महाराज की AI फोटो के विरोध में जारी एडवाइजरी में आश्रम की ओर से कहा गया कि आश्रम आप सभी को सूचित और सावधान करना चाहता है। वर्तमान में कई लोग पूज्य गुरुदेव श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज की फोटो, वीडियो और ऑडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) के माध्यम से मनमाने ढंग से एडिट करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं, जो बिल्कुल मर्यादा और कानून के खिलाफ है। भक्तों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हरकत है।
समय-समय पर पहले भी हमारे द्वारा ऐसी सूचनाएं दी गई हैं। सभी से प्रार्थना और निवेदन है कि कोई भी AI का प्रयोग करके पूज्य महाराज की फोटो, वीडियो और ऑडियो न बनाएं। ऐसा करने वालों से न प्रभावित हों और न ही उनका समर्थन करें। फोटो, वीडियो, ऑडियो को शेयर भी न करें। केवल आश्रम की ओर से अधिकृत एवं सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट से जारी की गई जानकारी या कंटेंट पर ही भरोसा करें। किसी भी अनाधिकृत सोशल अकाउंट से प्रसारित जानकारी या कंटेट के लिए आश्रम जिम्मेदार नहीं होगा, इसलिए कृपया सावधान और सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें:खान सर की रिसेप्शन पार्टी में केवल लड़कियों को बुलावा क्यों? लड़कों को लेकर क्या बोले यूट्यूबर
क्या दिखाया गया फोटो में?
बता दें कि वायरल की गई AI फोटो में प्रेमानंद महाराज लेटे हुए हैं। राधा रानी उनके पैर दबा रही हैं। श्रीकृष्ण को खिड़की से झांकते हुए दिखाया गया है। एक तालाब बना है, जिसमें मोर और बत्तख विचरण कर रहे हैं। इस फोटो को प्रेमानंद महाराज की भक्तों ने उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
37 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
59 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines