राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर क्या आदेश दिया था? हमलावरों के लिए क्या निर्देश दिए थे? प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले का पता लगते ही सबसे पहले क्या पूछा था? ऑपरेशन सिंदूर कैसे शुरू हुआ था? भारत ने कैसे अपने लक्ष्य तय किए? इन सभी सवालों का जवाब उन्होंने डॉक्यूमेंट्री में दिया और खुलकर हमले से जुड़ी हर बात बताई.
पहलगाम अटैक के बाद पीएम मोदी ने अजीत डोभाल से सबसे पहले क्या पूछा था? अब सामने आया सच
प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था ये आदेश
NSA अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति का खुलासा किया है और बताया कि आतंकियों के खिलाफ 88 घंटे का ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. पहलगाम में आतंकी हमले का पता चलते ही प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब से लौट आए और मुझे एयरपोर्ट पर ही उन्होंने रिपोर्ट के साथ बुलाया. आमना-सामना होते ही उन्होंने पूछा कि हमला किसने किया है? हमले के लिए कौन जिम्मेदार हैं? हमलावर कौन हैं? रिपोर्ट लेने के बाद उन्होंने कहा कि जो हमले के लिए जिम्मेदार हैं, चाहे वे कहीं भी हों, जमीन पर हों, आसमान में हों या नर्क में हों, तलाशकर खत्म करो, माफ नहीं करना है.
22 अप्रैल 2025 की सुबह हुआ हमला
NSA प्रमुख अजीत डोभाल ने बताया कि 22 अप्रैल 2025 की सुबह पहलगाम की बैरसन घाटी में आतंकियों ने AK-47 से गोलियां मारकर भारतीय पर्यटकों की हत्या की थी. 26 बेकसूर लोग मारे गए थे, जिनमें एक विदेशी नागरिक और एक लोकल गाइड शामिल था. यह हमला बेहद खौफनाक था. इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. बैसरन घाटी का मंजर देखकर पूरा देश बदले की आग में सुलगने लगा था. मृतकों के परिजन हमलावरों की लाशें देखना चाहते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर भारत लौट आए थे और एयरपोर्ट पर ही हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी.
9 आतंकवादी ठिकाने ध्वस्त किए गए
अजीत डोभाल ने बताया कि आतंकियों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का रुख बिल्कुल स्पष्ट था कि उन्हें जान से खत्म करना है. आतंकी हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, जो पाकिस्तान का आतंकी संगठन था. क्योंकि आतंकी हमले में कई महिलाओं के सुहाग उजड़ गए थे, इसलिए उनका बदला लेने के लिए सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया. सेना, वायुसेना, नौसेना अलर्ट हुई. खुफिया जानकारी जुटाकर 9 बड़े आतंकी कैंप सेलेक्ट किए, जिनमें से 5 आतंकी ठिकाने PoK में थे और 4 ठिकाने पाकिस्तान के अंदर थे. एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को एक्टिव किया गया.
7 मई की सुबह भारतीय वायुसेना ने बमबारी करके सभी 9 ठिकाने ध्वस्त कर दिए. 8 मई से भारत-पाकिस्तान में संघर्ष शुरू हुआ, जो 88 घंटे तक चला.
संबंधित खबरें
कौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
2 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
5 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
8 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिसकर्मी मुझे फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे हैं- सौरभ भारद्वाज
11 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
18 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
19 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
19 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines