क्या होता है उमराह? जिसके लिए सऊदी अरब जाते हैं लोग, जानिए ये हज से कितना है अलग

What is Umrah: सऊदी अरब में भारत समेत दुनिया भर से लाखों लोग हज और उमराह के लिए जाते हैं. हालांकि, हज के लिए एक समय तय किया जाता है. वहीं, उमराह के लिए साल भर में किसी भी समय जा सकते हैं. जानिए ये दोनों एक दूसरे से कैसे अलग हैं.

What is Umrah

Photo Credit- X

What is Umrah: भारत के लोगों के साथ उमराह की यात्रा के दौरान हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि अभी तक इस हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि मुसलमानों के लिए हज का एक अलग महत्व होता है. हज करने के लिए दुनिया भर के मुसलमान सऊदी अरब जाते हैं. जो लोग हज पर नहीं जा पाते हैं उनके लिए उमराह का ऑप्शन भी है. साल में हज के महीने को छोड़कर लोग किसी भी महीने में उमराह पर जा सकते हैं. जानिए उमराह के दौरान क्या होता है और इसको पूरा करने का क्या प्रोसेस रहता है?

विज्ञापन

क्या होता है उमराह?

उमराह मुसलमानों के लिए छोटी सी एक तीर्थयात्रा होती है. इस दौरान मुसलमान इबादत करते हैं. उमराह में तीर्थयात्री सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का की यात्रा करते हैं. यहां पर सभी लोग काबा के पास पहुंचते हैं. यहां पर यात्री उमराह के कई पवित्र अनुष्ठान पूरे करते हैं. इसके बाद मदीना की यात्रा भी करते हैं.

विज्ञापन

इसके बाद, लोग सफा और मरवा के बीच 7 चक्कर पैदल या दौड़कर लगाते हैं. इसे सई कहा जाता है. आखिर में एहराम तोड़ने के लिए पुरुष अपना सिर मुंडवाते हैं. वहीं, महिलाओं को अपने बाल एक उंगली के बराबर काटने होते हैं.

विज्ञापन

हज और उमराह में क्या अंतर है?

उमराह और हज करने वाले यात्रियों का मकसद एक ही होता है, खुदा की इबादत करना और अपने गुनाहों की मांफी मांगना. फिर भी इन दोनों में कई फर्क होता है. उमराह लोग अपनी इच्छा के साथ करते हैं. उमराह एक वैकल्पिक कार्य है. वहीं, हज इस्लाम के 5 स्तंभों में से एक होता है.

अपने जीवनकाल में इंसान को कम से कम एक बार हज करना जरूरी बताया गया है. हालांकि, इसमें उन लोगों को रखा गया है जो शारीरिक और आर्थिक रूप से हज करने में सक्षम है. जिन लोगों के पास हज करने के लिए पैसे नहीं हैं, ऐसे लोगों पर हज फर्ज नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ