हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या है नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड? जिसकी आज राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शुरुआत; पिंक, ब्लू और ऑरेंज रंग का क्या है मतलब

राजधानी दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में महिलाओं के लिए एक स्वर्णिम युग की शुरुआत होने जा रही है. आज यानी 2 मार्च को राष्टॅपति द्रौपदी मुर्मु इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पिंक मोबिलिटी कार्ड का शुभारंभ करेंगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण की दिशा में अब तक की सबसे बड़ी सौगात बताया है.

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में महिलाओं के लिए एक स्वर्णिम युग की शुरुआत होने जा रही है. आज यानी 2 मार्च को राष्टॅपति द्रौपदी मुर्मु इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पिंक मोबिलिटी कार्ड का शुभारंभ करेंगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण की दिशा में अब तक की सबसे बड़ी सौगात बताया है.

यह नया पिंक कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड तकनीक पर आधारित होगा. इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए महिलाएं डीटीसी (DTC) बसों में पूरी तरह मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. इसके अलावा दिल्ली मेट्रो और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) में भी इसी एक कार्ड से डिजिटल भुगतान कर सफर किया जा सकेगा.

क्‍या है नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड एक ऐसा कार्ड है, जिसका उपयोग परिवहन के विभिन्‍न साधनों जैसे मेट्रो, बस, ट्रेन आदि की टिकट खरीदने के लिए किया जा सकता है. साथ ही इससे पार्किंग और टोल शुल्‍क का भी भुगतान किया जा सकता है. इस कार्ड का उद्देश्य एक ही कार्ड के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ उठाना है, जिससे यात्रियों को अलग-अलग कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी. यह कार्ड कॉन्टेक्टलेस पेमेंट की सुविधा प्रदान करता है, जिससे बिना पिन या ओटीपी के 2000 रुपये तक का लेन-देन किया जा सकता है.

विज्ञापन

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड एक इंटर ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट कार्ड है. इसकी शुरुआत 4 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वन नेशन, वन कार्ड’ विजन के तहत की गई थी. यह एक मल्टी-यूटिलिटी कार्ड है. यह कार्ड प्रीपेड, डेबिट या क्रेडिट रूपे कार्ड के रूप में जारी किया जा सकता है और एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा भी प्रदान करता है. इसके इस्‍तेमाल पर कैशबैक और डिस्काउंट भी मिलता है, जैसे अभी नमो भारत ट्रेन की टिकट खरीदने पर 10 फीसदी डिस्‍काउंट मिलता है.

तीन रंगों में मिलेंगे स्मार्ट कार्ड

दिल्ली सरकार ने परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कार्ड्स को तीन श्रेणियों में बांटा गया है-

विज्ञापन
  • पिंक कार्ड- विशेष रूप से महिलाओं के लिए (मुफ्त बस यात्रा के लिए)
  • ब्लू कार्ड- आम यात्रियों के नियमित इस्तेमाल के लिए
  • ऑरेंज कार्ड- मासिक पास बनवाने वाले यात्रियों के लिए.

शुरुआती चरण में पिंक और ब्लू कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी दिल्ली परिवहन निगम (DTC) को सौंपी गई है.

50 केंद्रों पर बनेंगे कार्ड, आधार से होगी पुष्टि

महिलाओं की सुविधा के लिए पूरी दिल्ली में करीब 50 विशेष केंद्र खोले जाएंगे. ये कार्ड डीएम और एसडीएम कार्यालयों के साथ-साथ चुनिंदा डीटीसी केंद्रों पर भी उपलब्ध होंगे, ताकि योजना का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे और फर्जीवाड़े को रोका जा सके.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola