10 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस, आखिर क्या है इतिहास?

World Hindi Diwas: 10 जनवरी यानी आज पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है. दुनियाभर के भारतीय दूतावासों में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. लेकिन इसके पीछे की कहानी क्या है, पढ़िए इस रिपोर्ट में

World hindi day

Credit: Social Media

भारत में यूं तो कई तरह की भाषाएं बोली जाती है, लेकिन हिंदी के साथ हर हिंदुस्तानी का एक अलग इमोशन जुड़ा हुआ है. आज देशभर में विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाया जा रहा है. ये हर साल 10 जनवरी को हिंदी भाषा के सम्मान में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य पूरी दुनिया में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना और लोगों को जागरुक करना है.

विज्ञापन

कब हुई थी शुरुआत?

10 जनवरी, 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्व हिंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था. इसमें 30 देशों के 122 लोगों ने हिस्सा लिया था. आधिकारिक तौर पर विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत साल 2006 में पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने की थी. उन्होंने ऐलान किया था कि हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर दुनियाभर के भारतीय दूतावासों में हिंदी दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है

विज्ञापन

14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस

दरअसल, हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस को लेकर लोग अकसर असमंजस में रहते हैं. राष्ट्रीय दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है. इस दिन 1949 में संविधान सभा में हिंदी को भारत की आधिकारिक कामकाजी भाषा का दर्जा मिला था. 14 सितंबर को हर साल देश स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है. वहीं 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, जो पूरी दुनिया में हमारी राजभाषा को एक नई पहचान देता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ