हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

क्या है 'गोबरधन योजना', जिसे मिली कैबिनेट में मंजूरी? 23,731 करोड़ रुपये होंगे खर्च; जानें क्या होगा इसमें खास

मोदी कैबिनेट ने आज गोबरधन (GOBARdhan) योजना और गुवाहाटी-तेजपुर एनएच-15 कॉरिडोर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. इन दोनों पर कुल 32,701 करोड़ की लागत लगेगी.

विज्ञापन
Credit: Social Media

मोदी कैबिनेट ने आज 32,701 करोड़ की कुल लागत वाली दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी. गोबरधन (GOBARdhan) योजना के तहत बायोगैस प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन को बढ़ावा देने के लिए 23,731 करोड़ मंजूर हुए हैं. इसका मकसद जैविक कचरे और गोबर से बायोगैस/सीबीजी प्रोडक्शन बढ़ाना और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देना है. वहीं, असम में बाइहाटा चारियाली से तेजपुर तक 4-लेन नेशनल हाईवे को बनाने के लिए 8,970 करोड़ की मंजूरी मिली है.

ये भी पढ़ें: Explainer: FDI, नौकरी से लेकर UPI चार्ज तक… संसद से पास हुआ कर संशोधन बिल 2026, जानें क्या-क्या बदला

गोबरधन योजना क्यों है खास?

गोबरधन योजना साल 2026-27 से लेकर 2035-36 तक लागू की जाएगी. इसके तहत खेतों में पराली जैसे अवशेष, गोबर, गन्ने का बचा हुआ कूड़ा, गीला कचरा और बाकी बायो कचरे को क्लीन फ्यूल और बायो खाद में तब्दील किया जाएगा. इससे गांव में रहने वाले लोगों की इनकम बढ़ेगी और देश की इकॉनोमी बेहतर होगी. गोबरधन योजना से बायोगैस सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा. इसके लिए सरकार कई बड़े फैसले ले रही है. गैस की पक्की मांग और सही कीमतें तय करन पर सरकार खास ध्यान देगी. सरकार प्लांट लगाने के लिए आर्थिक सहायता भी देगी. गैस पहुंचाने के लिए पाइपलाइन का बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा. सरकार इसके लिए आसानी से लोन मुहैया कराएगी. इस योजना से प्रदूषण भी कम होगा और गांव के लोगों को नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे.

विज्ञापन

गुवाहाटी-तेजपुर एनएच-15 कॉरिडोर

मोदी कैबिनेट ने गुवाहाटी-तेजपुर एनएच-15 कॉरिडोर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. इससे असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. चार लेन वाले एक्सेस कंट्रोल हाईवे को ‘बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर’ (BOT) टोल मोड पर डेवलेप किया जाएगा. गुवाहाटी-तेजपुर एनएच-15 कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत इंडियन एयर फोर्स के साथ मिलकर तेजपुर बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी तैयार की जाएगा, जिसकी लंबाई 4.9 किलोमीटर होगी. इससे NH-27 पर ट्रैफिक की समस्या कम हो जाएगी. जिन इलाकों में भीड़ ज्यादा रहती है, वहां ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए 5 बड़े बाईपास भी तैयार होंगे

ये भी पढ़ें: PM मोदी की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च और कितना आया FDI? संसद में सरकार ने दिया हिसाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola