भारत के सर्वम एआई (Sarvam AI) ने ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में सुर्खियां बटोरी हैं. यह बेंगलुरु के एक स्टार्टअप का इनोवेशन है, जिसके गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी मुरीद हो गए. उन्होंने सर्वम AI का हवाला देते हुए कहा कि कैसे भारतीय कंपनियों ने लोकल AI मॉडल डवलप करना शुरू कर दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि इससे साफ संकेत मिलते हैं कि डोमेस्टिक लेवल पर एडवांस इनोवेशन जड़े जमा रहा है.
क्या है Sarvam AI?
सर्वम AI ने सोमवार को एक ऐसा मॉडल पेश किया, जिसके बारे में उसका कहना है कि इसे भारत की अलग-अलग भाषाओं और कल्चरल कॉन्टेक्स्ट को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस वजह से यह AI सेक्टर के दिग्गज जैसे ChatGPT और Claude को टक्कर देता दिख रहा है.
चैटबॉट 22 भाषाओं में
अंग्रेजी के अलावा, सर्वम AI चैटबॉट 22 भारतीय भाषाओं में मौजूद है. यह भारतीय भाषाओं के लिए Gemini 3 Pro, Opus 4.5 और GPT-5.2 जैसे टॉप AI मॉडलों की तुलना में बेहतर एक्युरेसी का दावा करता है.
‘AI फॉर ऑल फ्रॉम इंडिया’ टैगलाइन के साथ, सर्वम का दावा है कि वह एक ऐसा भविष्य बना रहा है, जहां AI भारत में सभी के लिए सुलभ होगा.
स्टार्टअप की वेबसाइट पर लिखा है, ‘हम चाहते हैं कि भारत हमारे समय के सबसे अहम तकनीकी बदलाव को आत्मविश्वास के साथ अपनाए. हमारा मकसद है कि फंडामेंटल कॉम्पोनेंट्स बनाएं और उन्हें देश की जरूरतों के मुताबिक लागू करें. इसलिए हमने एक फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बनाया है, जिसमें सब कुछ पूरी तरह से भारत में बनाया गया है और ये यहीं से चलेगा.’
सर्वम AI की स्थापना अगस्त 2023 में विवेक राघवन और प्रत्यूष कुमार ने की थी.
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
2 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
3 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
5 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
5 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
5 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
6 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
7 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
9 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines