Jammu Kashmir Assembly Election 2024: पूरे 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस बार का चुनाव काफी बदला हुआ है। सबसे बड़ी बात कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद सीटों की संख्या जम्मू संभाग में बढ़ गई हैं। अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद पहली बार हो रहे चुनाव में सबकी नजरें बीजेपी के चुनावी प्रदर्शन पर हैं।
ये भी पढ़ेंः लड़की से रेट पूछने वाले मनचलों तक कैसे पहुंची पुलिस? नोएडा में कर रही थी कैब का इंतजार
केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव
जम्मू और कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है। परिसीमन के बाद राज्य में सीटों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। इन 90 सीटों के लिए 86 लाख मतदाता वोट डालेंगे। परिसीमन के बाद जम्मू क्षेत्र में 6 सीटें बढ़ी हैं, जबकि कश्मीर क्षेत्र में 1 सीट बढ़ी है। ये बदलाव 2011 की जनगणना के आधार पर की गई हैं।
महबूबा और उमर – चुनावी रेस से बाहर
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। वहीं महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि जब तक जम्मू कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता है। तब तक वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इनके अलावा अलगाववादी नेता यासिन मलिक भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। 2022 में यासिन मलिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
इन पर लगा बैन
जम्मू कश्मीर के चुनाव में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की पार्टी जम्मू-कश्मीर फ्रीडम पार्टी और नईम खान की पार्टी जम्मू-कश्मीर नेशनल फ्रंट चुनावी रण में नहीं उतर पाएंगी। दोनों पार्टियों पर 2023 में केंद्र सरकार ने बैन लगा दिया था।
दलितों-आदिवासियों के लिए इतनी सीटें रिजर्व
नाजिर अहमद खान बारामूला के गुरेज से तीन बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन इस बार वे अपनी सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। गुरेज सीट नए परिसीमन में आदिवासियों के लिए रिजर्व हो गई है। इस सीट की तरह ही कंगन, कोकेमाग, राजौरी, बुद्धल, सूरकोट और मेंढर सीट भी रिजर्व कर दी गई है। नए परिसीमन के बाद राज्य में 9 सीटें आदिवासियों के लिए रिजर्व हैं, जबकि दलितों के लिए सात सीटें रिजर्व की गई हैं। इनमें ज्यादातर सीटें जम्मू क्षेत्र में हैं।
क्या है चुनावी शेड्यूल
चुनाव आयोग ने 90 सीटों पर तीन चरणों में मतदान कराने का फैसला किया है। पहले चरण में 24 सीटों पर 18 सितंबर को, दूसरे चरण में 26 सीटों पर 25 सितंबर को और तीसरे चरण में 40 सीटों पर 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। राज्य में विधानसभा का आखिरी चुनाव 2014 में हुआ था।
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
3 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
4 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
5 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
5 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
7 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
7 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines