क्या होता है CAT-lll इंस्ट्रुमेंट लैंडिंग सिस्टम? दिल्ली एयरपोर्ट ने क्यों जारी की यात्रियों के लिए एडवाइजरी

What is CAT-lll Instrument Landing System?: कोहरे के बीच सेफ लैंडिंग की परेशानी को हल करने के लिए एयरपोर्ट के अफसरों ने एंटी-फॉग लैंडिंग सिस्टम शुरू किया है। 

image - 2023-12-25T125907.136

What is CAT-lll Instrument Landing System?: सर्दियों के मौसम में हवाई यात्रा सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। घने कोहरे के कारण अक्सर फ्लाइट्स के टेक-ऑफ होने और लैंडिंग में काफी परेशानी होता है। पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे के कारण उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस परेशानी को काफी हद तक हल करने के लिए एयरपोर्ट के अफसरों ने कोहरे के बीच सेफ लैंडिंग के लिए CAT-lll इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम शुरू किया है।

विज्ञापन

क्या है CAT-lll इंस्ट्रुमेंट लैंडिंग सिस्टम

सर्दियों के मौसम और कोहरे को देखते हुए एयरपोर्ट के अफसरों ने एंटी-फॉग लैंडिंग सिस्टम शुरू किया। इस लैंडिंग सिस्टम को टेक्निकल भाषा में CAT-lll इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम कहा जाता है। कोहरे के कारण रनवे पर विजिबिलिटी कम होती है। ऐसे में CAT-lll इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम की मदद से सटीक तरीके से फ्लाइट लैंडिंग की जाती है। इस सिस्टम का इस्तेमाल अक्सर सर्दियों में किया जाता है।

विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सोमवार को सभी हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें एयरपोर्ट ने बताया कि फ्लाइट की लैंडिंग और टेक-ऑफ जारी रहेगी, लेकिन CAT-3 से जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरपोर्ट ने यह एडवाइजरी घने कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित होने के बाद जारी किया है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट का यात्रियों से अनुरोध

एयरपोर्ट की इस एडवाइजरी में यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वह अपनी उड़ानों से जुड़ी जानकारी के अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइन से कॉन्टैक्ट में रहें। इसके साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी में यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए गहरा खेद व्यक्त किया है।

कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित

ऐसा नहीं है कि कोहरे के कारण सिर्फ दिल्ली या उत्तर भारत के ही एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स प्रभावित हो रही हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी घने कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ