CAA Notification: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) देशभर में लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीएए को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि इसे लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जा सकता है। अब इसका रास्ता लगभग साफ हो गया है। आइए जानते हैं कि आखिर सीएए क्या है और इसके लागू होने से क्या असर पड़ेगा…
क्या है सीएए?
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू होने से पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता मिलना आसान हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, इसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों से 31 दिसंबर 2014 से पहले आए अल्पसंख्यक पात्र होंगे। हालांकि इन अल्पसंख्यकों में मुस्लिम समुदाय शामिल नहीं होगा। इसमें हिंदू धर्म के अलावा जैन, सिख, ईसाई, बौद्ध और पारसी शामिल हैं।
संसद से हो चुका है पारित
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने इससे पहले नागरिकता कानून में 2019 में संशोधन किया था। इसे संसद से पारित हुए 5 साल बीत चुके हैं। सीएए को राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है। हालांकि अब तक देश में पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता मिलती रही है, लेकिन सीएए के लागू होने से अल्पसंख्यकों के पास कानूनी रूप से अधिकार मिल जाएगा।
इस तरह करना होगा आवेदन
सीएए के तहत नागरिकता लेने के लिए अल्पसंख्यकों को बाकायदा आवेदन करना होगा। एक वेब पोर्टल पर अपने डॉक्यूमेंट सहित पूरा आवेदन करना होगा। इसके साथ ही उन्हें ये भी साबित करना होगा कि वे धार्मिक उत्पीड़न या प्रताड़ना की वजह से पड़ोसी मुल्क से आए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से इन आवेदनों पर विचार करने के बाद अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जा सकेगी।
BJP के मुख्य एजेंडे में शामिल है सीएए
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने CAA को अपने मुख्य एजेंडे में शामिल किया हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह भी कई बार अपने भाषणों में सीएए लागू करवाने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि इसे लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करने की पूरी तैयारी कर ली थी और अब गृह मंत्रालय की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके बाद ये देशभर में लागू हो गया है।
नियमों से वंचित किया गया तो इसके खिलाफ लड़ेंगे
सीएए के मसले पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा- “अभी मैंने नियम नहीं देखे हैं। अधिसूचना भी अभी तक जारी नहीं की गई है। अगर लोगों को उनके अधिकारों से वंचित किया जाता है, तो हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। यह चुनाव के लिए बीजेपी का प्रचार है।”
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी मिशन दिव्यास्त्र के वैज्ञानिकों को बधाई, कही यह बड़ी बात
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
1 hr ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
1 hr agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
2 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
2 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
5 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
6 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines