गोवा में 6 दिसंबर 2025 की रात बेहद डरावनी साबित हुई. गोवा के नाइट क्लब में रात के समय में अचानक आग लग गई. इस हादसे के दौरान कुल 25 लोगों की जान गई. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है और क्लब के मालिकों की तलाश जारी है. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, क्लब के मालिक गौरव और सौरव लूथरा थाईलैंड के फुकेट भाग गए हैं. जिसके बाद पुलिस ने इंटरपोल से मदद मांगी है और दोनों के नाम ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है. इस खबर में आज हम बात करेंगे ब्लू कॉर्नर नोटिस के बारे में कि आखिर ये क्या होता है.
ब्लू कॉर्नर नोटिस क्या होता है?
जब भी कोई अपराधी अपराध करने के बाद किसी दूसरे देश भाग जाते हैं तब उन्हें भारत वापस लाने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है. वहीं, इंटरपोल की तरफ से ऐसे कई नोटिस जारी किए जाते हैं लेकिन सभी नोटिस का मतलब अलग-अलग होता है. अगर ब्लू कॉर्नर नोटिस की बात करें तो ये नोटिस आम तौर पर किसी अपराधी के बारे में अधिक जानकारी, उसकी पहचान, उसकी लोकेशन, वो क्या करता है… इसके बारे में जानकारी इकट्ठा करवाना होता है.
कितने तरह के होते हैं नोटिस?
मिली जानकारी के अनुसार, इंटरपोल को भेजे जाने वाले नोटिस 7 तरह के होते हैं. जिसमें रेड नोटिस, येलो नोटिस, ब्लू नोटिस, ब्लैक नोटिस, ऑरेंज नोटिस, पर्पल नोटिस और ग्रीन नोटिस शामिल हैं. ऐसे नोटिस के जरिए इंटरपोल अपने सदस्य देशों से अपराधी के बारे में और अधिक जानकारी मांगते हैं. इसमें उस देश का इंटरपोल और अन्य कई एजेंसियां भी मदद करती हैं. इस नोटिस को इग्नोर नहीं किया जा सकता है और अपराधी के बारे में सभी डिटेल्स शेयर करनी होती है.
इंटरपोल क्या होता है?
इंटरपोल, इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन को ही कहा जाता है, ये सरकार के तहत काम करने वाली एक एजेंसी होती है. इस एजेंसी का काम दुनियाभर में क्राइम को कम करना और अपराधियों पर नजर रखना होता है. इस एजेंसी के माध्यम से ही किसी दूसरे देश से भागकर आए अपराधियों को पकड़ा जाता है.
संबंधित खबरें
दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
38 mins agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
3 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
4 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
4 hrs agoLIVE: गुजरात के बनासकांठा पहुंचे PM मोदी, BBBRC के एनिमल फार्म का किया दौरा
4 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
11 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
13 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines