---विज्ञापन---

देश angle-right

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर क्या बोले अभिजीत दिपके? सामने आया CJP चीफ का पहला रिएक्शन

25 दिनों से लगातार अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह मेदांता अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे थे और इसी दौरान नड्डा ने अपने हाथों से सोनम वांगचूक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया.

---विज्ञापन---

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात 25 दिन बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया. 28 जून से अनशन पर बैठे वांगचुक ने मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अनशन तोड़ा. जेपी नड्डा ने अपने हाथों से उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. इस दौरान उनकी पत्नी गीतांजलि एंग्मो और डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने स्पष्ट किया है कि उसका जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा.

क्या बोले अभिजीत दिपके?

CJP चीफ अभिजीत दिपके ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘सोनम सर ने अपना अनशन खत्म कर दिया है और इससे हमें बहुत खुशी और राहत मिली है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्वक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते हैं.’

---विज्ञापन---

वीडियो में उन्होंने कहा, 26 दिनों तक चले आमरण अनशन के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है. इसे लेकर समर्थकों और प्रदर्शनकारियों ने राहत और खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि वे सोनम वांगचुक के साहस और त्याग के लिए उनके आभारी हैं. समर्थकों का कहना है कि अपने जीवन को दांव पर लगाकर उन्होंने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोरने का काम किया और उनका जीवन देश के लिए बेहद मूल्यवान है.

वहीं, Cockroach Janta Party (CJP) ने साफ किया है कि जंतर-मंतर पर उनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा. पार्टी का कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं होगा.

---विज्ञापन---

जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात

वहीं, दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी CJP के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की भी भारी संख्या में तैनाती है. इस बीच दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का भी बयान सामने आया है. उनके मुताबिक 1.5 किलोमीटर के दायरे में भारी पुलिस डिप्लॉयमेंट की गई है. सुरक्षा के मद्दे नजर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे के जरिए प्रर्दशनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों को प्रदर्शन स्थल पर तैनात किया गया है जिससे इनकी गतिविधियों को देखा जा सके.

First published on: Jul 24, 2026 07:12 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola