National Animal: संसद के मॉनसून सत्र में सोमवार को गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने का मुद्दा उठा। भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से पूछा कि क्या सरकार गौमाता को राष्ट्रीय पशु के रूप में मान्यता देगी? उन्होंने अपने सवाल के पीछे इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक टिप्पणी को आधार बनाया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने संसद को बताया कि भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है और सरकार का इरादा गाय को राष्ट्रीय पशु के रूप में मान्यता देने का बिलकुल नहीं है।
सरकार संरक्षण पर कर रही विचार?
भागीरथ चौधरी राजस्थान के अजमेर लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले 2013 से लेकर 2018 तक वे अजमेर की किशनगढ़ सीट से विधायक रहे। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय से पूछा कि क्या सरकार भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग ‘गौमाता’ (गाय) को मान्यता देगी? राष्ट्रीय पशु के रूप में संसद में कानून लाकर भारतीय एवं ‘सनातन संस्कृति’ के संरक्षण एवं पुनरुद्धार पर विचार किया जा रहा है? इलाहाबाद और जयपुर हाईकोर्ट ने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया था और टिप्पणी की थी। इस संबंध में कोई कदम उठाए जा रहे हैं?
Cow(
सरकार ने बना रखा है पशु कल्याण बोर्ड
इस पर मंत्री रेड्डी ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार ने बाघ को राष्ट्रीय पशु और मोर को राष्ट्रीय पक्षी के रूप में अधिसूचित किया है। इन दोनों को वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम की अनुसूची-I 1972 में शामिल किया गया है।
रेड्डी ने कहा कि पशुपालन और डेयरी विभाग मवेशियों की स्वदेशी नस्लों सहित स्वदेशी नस्लों के विकास और संरक्षण के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन लागू कर रहा है। इस मिशन से देश में मवेशियों सहित स्वदेशी नस्लों की उपलब्धता में वृद्धि हो रही है। विभाग ने गाय और उसकी संतान सहित जानवरों की सुरक्षा के लिए भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की भी स्थापना की है।
हाईकोर्ट ने की थी ये टिप्पणी
दरअसल, 5 मार्च 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गोहत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए था कि केंद्र सरकार देश में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने और गायों को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए जल्द उचित फैसला लेगी। अदालत ने यह भी कहा था कि जो कोई भी गायों को मारता है या दूसरों को उन्हें मारने की अनुमति देता है, वह कई वर्षों तक नरक में सड़ता है।
यह भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पूर्व जजों की कमेटी, कहा- CBI जांच की मॉनिटरिंग करेगा IPS अधिकारी
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
2 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
10 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
14 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines