रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा इलेक्शन की तारीखों का ऐलान किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को काउंटिंग की जाएगी. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को मतगणना की जाएगी.वहीं पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में वोटिंग होगी. पहले फेज का चुनाव 23 अप्रैल को और दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल होगी. पश्चिम बंगाल के लिए मतगणना की तारीख भी 4 मई ही तय की गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. उन्होंने बताया कि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 9 अप्रैल को और गुजरात और महाराष्ट्र के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी.
ये भी पढ़ें: Election 2026 Date: 9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे, EC ने किया असम में चुनाव की तारीखों का ऐलान
CEC ज्ञानेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
- पांच राज्यों में 824 सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें करीब 17.4 करोड़ वोटर इस बार मतदान करेंगे
- पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ और असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे
- चुनाव के लिए 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं
- 5 राज्यों के लिए करीब 25 लाख चुनाव अधिकारी तैनात किए गए हैं
- चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए SIR किया गया है, SIR के दौरान अच्छा काम करने वाले BLO को बधाई
- असम में 31 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए, मतगणना के लिए 40 हजार कर्मचारी तैनात
- EVM में प्रत्याशियों के कलर फोटो होंगे, मोबाइल ऐप पर हर जानकारी मिलेगी
- बूथ कर्मियों को पहचान पत्र मिलेंगे, निष्पक्ष तरीके से चुनाव होगा
- चुनाव के दौरान सभी पोलिंग स्टेशनों पर वेबकास्टिंग होगी
- चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फेक न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाएगी, कोई हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी
ये भी पढ़ें: Election 2026 Date: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, सिंगल फेज में मतदान; 4 मई को आएंगे नतीजे
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 hr agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
2 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
2 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
3 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
3 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
4 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
4 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
6 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
6 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines