WFI Chief Vs Wrestlers: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर प्रदर्शन कर रहे भारतीय पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाया है। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि केंद्र भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) चीफ बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ सरकार बातचीत के लिए तैयार है।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बातचीत वाले प्रस्ताव पर न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम सरकार की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर अपने सीनियर्स और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे। जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम बातचीत के लिए सहमत होंगे। ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात से सहमत होकर हमारा विरोध समाप्त कर देंगे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद सिंह के खिलाफ यौन आरोपों को लेकर देश के शीर्ष पहलवान जनवरी से विरोध कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने ट्विटर के जरिए प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए बुलाया और कहा कि केंद्र एक बार फिर पहलवानों से जुड़े उनके मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है। मैंने एक बार फिर पहलवानों को इसके लिए आमंत्रित किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई थी पहलवानों की बैठक
अनुराग ठाकुर की ओर से न्योता मिलने से पहले पहलवानों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच शनिवार को दिल्ली में एक बैठक हुई थी। बैठक में पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बैठक के बाद पहलवानों ने कहा कि उन्हें कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है और वे आगे की रणनीति बनाएंगे।
बृजभूषण के खिलाफ जनवरी से विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवान
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए पहलवान इस साल जनवरी से आंदोलन पर हैं। 18 जनवरी को बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के अलावा 25 से अधिक रेसलर्स जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर जुटे थे।
19 जनवरी को पहलवानों की केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बातचीत हुई। इस दौरान अनुराग ठाकुर की ओर से पहलवानों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होता देख पहलवान एक बार फिर 23 अप्रैल को जंतर-मंतर पर बैठे। पहलवानों के दूसरे चरण के विरोध प्रदर्शन के शुरू होने के एक दिन बाद यानी 24 अप्रैल खेल मंत्रालय ने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ डेढ़ महीने के अंदर कुश्ती महासंघ की कार्यकारी समिति के चुनाव कराने के लिए अस्थायी समिति का गठन करेगा।
रेसलर्स बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामले में दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। इस बीच मंगलवार (6 जून) को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के सहयोगियों और यूपी के गोंडा में उनके आवास पर करीबियों, कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए।
संबंधित खबरें
'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
3 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
12 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
13 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
15 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
18 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
22 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines