भारी बारिश से पश्चिम रेलवे पर बड़ा असर, जयपुर-मुंबई समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट!

भारी बारिश के कारण पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है. इस कारण इस रूट की कई ट्रेनों के संचालन प्रभावित हुए हैं. जानिए प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट.

Western Railway Cancelled Trains List Today,

बारिश के कारण कई ट्रेनें रद्द. (Image: Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • पश्चिम रेलवे के घोलवड़-उमरगाम रोड रेलखंड पर जलभराव के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है.
  • मुंबई सेंट्रल-जयपुर और जयपुर-मुंबई समेत कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
  • कई ट्रेनों को बीच रास्ते तक ही चलाया जाएगा, जबकि एक ट्रेन का रूट बदला गया है.

लगातार हो रही भारी बारिश का असर रेल यातायात पर फिर से साफ दिखाई देने लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स् के अनुसार, पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे पुल (ब्रिज संख्या 203) पर पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रेलखंड पर फिलहाल ट्रेन संचालन रोक दिया गया है, जिसके चलते रूट के कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द या बदले हुए मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मौसम और ट्रैक की स्थिति सामान्य होने के बाद ही नियमित संचालन बहाल किया जाएगा. यानी मतलब साफ है कि तब तक के लिए यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

जयपुर-मुंबई समेत कई प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल-जयपुर एक्सप्रेस 23 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी. वहीं गाड़ी संख्या 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 24 जुलाई 2026 को नहीं चलेगी. इसके अलावा चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़, हनुमानगढ़-दादर, दादर-हनुमानगढ़, जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस और बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएंगी. इनमें से कुछ ट्रेनों का संचालन बीच के स्टेशनों तक ही सीमित रहेगा, जबकि आगे का सफर रद्द रहेगा. खासतौर पर नवसारी से दादर के बीच सेवा रद्द रहेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 14708 दादर-हनुमानगढ़ 23 जुलाई को दादर के बजाय नवसारी से संचालित होगी. रिपोर्ट बताते हैं कि इस रूट से बड़ी संख्या से यात्रा की जाती है, ऐसे में रेलवे का फैसला यात्रियों को असुविधा पहुंचा रहा है, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला जरूरी भी है.

विज्ञापन

कुछ ट्रेनों का बदला गया रूट या बीच रास्ते में पूरा होगा सफर

बारिश की वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया है, ताकि यात्रियों को कम असुविधा हो. रिपोर्ट के अनुसार, गाड़ी संख्या 20693 जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस अब अपने सामान्य रूट की बजाय सूरत, उधना, पालधी और जलगांव होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी. वहीं कई ट्रेनों को अंकलेश्वर, नवसारी और नडियाद जैसे स्टेशनों तक ही चलाया जाएगा. इन बदलावों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और प्रभावित रेलखंड पर किसी भी दुर्घटना से बचाव करना है.

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर करें चेक

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी पहले ही ले लें. लगातार हो रही बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए ट्रेनों के संचालन में समय-समय पर बदलाव किया जा सकता है. ऐसे में रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेलवे हेल्पलाइन के जरिए ट्रेन का लाइव स्टेटस और ताजा अपडेट देखना बेहतर रहेगा. इससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी और समय की बर्बादी से बचने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- पश्चिम रेलवे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं. बारिश के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द या बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है. अगर आपकी भी यात्रा 23 या 24 जुलाई को निर्धारित है, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांच लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ