हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

NIA के खिलाफ दर्ज हुई FIR, TMC नेता की पत्नी ने की थी शिकायत

West Bengal Police Registers Fir Against Nia:पश्चिम बंगाल में एनआईए पर हुए हमले के मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने NIAअफसरों के ही खिलाफ ही केस दर्ज किया है। बता दें कि टीएमसी नेता मोनोब्रता जाना की पत्नी की शिकायत पर एनआईए अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन
NIA अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज

West Bengal Police Registers Fir Against NIA: NIA पर हुए हमले के मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने NIA अफसरों के ही खिलाफ केस दर्ज कर लिया। भूपतिनगर थाने में IPC की धारा 325,34, 354, 354(B), 427, 448, 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें TMC नेता की पत्नी की शिकायत पर एनआईए टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बता दें टीएमसी नेता मोनोब्रता जाना की पत्नी ने NIA पर आरोप लगाया था कि NIA के अधिकारियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी।

क्या था पूरा मामला ?

NIAकी टीम साल 2022 में हुए बम धमाके की जांच करने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान NIAकी टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव भी किया। हमले में NIA के कई अधिकारी घायल हो गए।

इस पूरे मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एनआईए टीम पर हमला नहीं हुआ है। NIAने ही महिलाओं पर हमला किया। बता दें भूपतिनगर ब्लास्ट केस में छापेमारी करने पहुंची एनआईए की टीम पर बीते शनिवार यानि कि कल हमला किया गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने NIA पर ही सवाल उठाते हुए कहा था कि एनआईए की टीम ने रात में रेड क्यों की? क्या पुलिस को सूचना दी गई थी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola