West Bengal: पश्चिम बंगाल में एक महिला के लापता होने के तीन साल बाद सेप्टिक टैंक में उसका कंकाल मिला है। मामले की जांच कोलकाता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सीआईडी को सौंपी थी। अब आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने एक सेप्टिक टैंक से महिला का कंकाल बरामद किया। मामला दक्षिण परगना के सोनारपुर का है।
महिला का कंकाल बरामद किए जाने के बाद उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि महिला के पति पर पहले भी हत्या का आरोप लगाया गया था, लेकिन मामले में आरोपी पति के खिलाफ कोई सबूत न मिलने पर उसे कोर्ट ने जमानत दे दी थी।
मार्च 2020 में लापता हुई थी महिला
मृतका की पहचान टुम्पा मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, टुम्पा मंडल मार्च 2020 में लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके पिता लक्ष्मण हलदर ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच के बाद अप्रैल 2020 में पुलिस ने महिला के पति भोम्बल मंडल को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, पुलिस को मामले से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिलने पर कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।
इसके बाद महिला के पिता ने मामले की जांच किसी उच्च जांच एजेंसी से कराने के लिए कोलकाता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उनकी याचिका के जवाब में कोलकाता उच्च न्यायालय ने बेहतर जांच के लिए मामले को पश्चिम बंगाल सीआईडी को सौंप दिया। 13 जून को हाइकोर्ट के आदेश पर सीआइडी ने घटना की जांच अपने हाथ में ली।
सीआईडी ने कैसे सुलझाया गया मर्डर केस?
जांच एजेंसी ने महिला के पति से दोबारा पूछताछ की और 10 दिन के अंदर पति ने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि उसने अपनी पत्नी के शव को एक सेप्टिक टैंक में रखा था। भोम्बल मंडल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी ने कबूला कि उसने 2020 में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी जब दंपति बंगाल के मिलनपल्ली में किराए के घर में रहते थे और उसके शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया था। जब सीआईडी ने आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर सेप्टिक टैंक की तलाशी ली, तो उन्हें महिला के कंकाल के साथ-साथ उसके गहने भी मिले।
सीआईडी सूत्रों के अनुसार आरोपी भोम्बल ने तकिए से दम घोंटकर टुम्पा की हत्या कर दी। अधिकारियों को संदेह है कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या इस संदेह में की कि उसका एक्सट्रा मेरिटल अफेयर है।
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
13 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines