कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में अब तक 15 लोगों की मौत सामने आई है। चुनाव के लिए सभी 22 जिलों में शनिवार को एक साथ हुए मतदान के दौरान पूरे राज्य में भारी हिंसा देखने को मिली। ग्राम पंचायत, जिला परिषद व पंचायत समिति की करीब 64,000 सीटों के लिए सुबह मतदान शुरू होते ही विभिन्न जिलों से भारी हिंसा, झड़प, बूथ पर कब्जा, मतपत्रों को लूटने और मतदाताओं को डराने की घटनाएं शाम तक जारी रहीं। इस हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने हिंसा प्रभावित इलाकों में धारा 144 लगाने की मांग की है।
ममता बनर्जी जिम्मेदार: सुवेंदु
सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा- राज्य में हिंसा के लिए सीएम ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। बूथों पर सीआरपीएफ की तैनाती क्यों नहीं की गई। हम मृतकों के परिवार के सदस्यों के साथ अदालत जाएंगे और घटना की विस्तृत जांच की मांग करेंगे। राज्य चुनाव आयोग कार्यालय का दौरा करने के बाद पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा- लोकतंत्र को मिटा दिया गया है। हमने सीसीटीवी की जांच और उन क्षेत्रों में पुनर्मतदान की मांग की है, जहां हिंसा हुई थी। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे। आज हम काली पट्टी बांध रहे हैं क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है।
यह भी पढ़ें: Explainer: वंदे भारत समेत एसी ट्रेनों में कैसे मिलेगा 25% छूट का फायदा, यहां जानिए पूरा गणित
सीबीआई और एनआईए जांच की मांग
उन्होंने आगे कहा- हम आज की घटना के बाद सीबीआई और एनआईए जांच की मांग करते हैं। मैं राज्य चुनाव आयुक्त से सीएम ममता बनर्जी को मृतकों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश देने के लिए कहूंगा। आज की हिंसा के बाद मरने वालों की कुल संख्या 19 है। सुवेंदु अधिकारी को शुरू में राज्य चुनाव आयुक्त के कार्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया। बाद में उन्हें राज्य चुनाव आयुक्त से मिलने की इजाजत दी गई।
सुवेंदु अधिकारी ने इस दौरान बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा- बंगाल में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद आए हैं। ज्यादातर मौतें गोली लगने से हुईं, किसने ये हथियार यहां भेजे और किसने इसकी फंडिंग की, इसलिए इसकी एनआईए जांच होनी चाहिए। इसमें कई गरीब लोग मारे गए। हिंसा में पुलिस क्या कर रही थी? इसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Manipur Violence: 24 घंटे पुलिस कमांडो समेत चार की मौत, कांगवई-अवांग लेखई में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी
बंगाल इसके लायक नहीं
वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा- “मैंने जमीन पर जो देखा है वह बहुत परेशान करने वाला है, वहां हिंसा और हत्या हो रही है। एक बात जो मैंने देखी है वह यह है कि गरीब लोग ही मारे जाते हैं, हत्यारे भी गरीब हैं। हमें गरीबी को खत्म करना चाहिए, लेकिन इसके बजाय हम गरीबों को मार रहे हैं…बंगाल इसके लायक नहीं है।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
5 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
7 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
9 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
9 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
11 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
12 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
12 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
14 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
15 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines