West Bengal Violence : देश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल से हिंसक झड़प की बड़ी खबर सामने आई है। गुस्साई भीड़ ने पोलिंग बूथ पर जमकर हंगामा किया और फिर ईवीएम को तालाब में फेंक दिया। मौके पर तैनात सुरक्षाबलों के जवान भीड़ को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।
भीड़ ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पानी में फेंका
पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। दक्षिण 24 परगना के कुलताई में बूथ नंबर 40 और 41 की ईवीएम को पानी में फेंक दिया गया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने वोटरों को धमकाया, जिससे भीड़ आक्रोशित हो गई और उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तालाब में फेंक दिया। यह घटना वोटिंग शुरू होते ही हुई।
यह भी पढ़ें : BJP नेता की कार में मिले 24 लाख, गिनी जा रहीं नोटों की गड्डियां, नाके पर हुई थी चेकिंग
जादवपुर में भी हिंसक झड़प
वहीं, मतदान शुरू होने से पहले दक्षिण 24 परगना के जादवपुर में स्थित भांगड़ इलाके में हिंसा हुई। अचानक से दो गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडे चलाए। यह भी आरोप है कि यहां बम फोड़े गए, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बम बरामद किया है।
सुरक्षा कर्मियों पर भी हमला
इस दौरान सुरक्षा कर्मियों पर भी हमला किया गया। स्थानीय पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मामले को संभालते हुए लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर किसी की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।
टीएमसी समर्थकों पर हमला करने का आरोप
पश्चिम बंगाल में सीपीआई (एम) और आईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि भांगर में टीएमसी समर्थकों ने हमला किया, जिसमें ISF के कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए। इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे उपद्रवियों को भगाने के लिए लाठीचार्ज किया।
यह भी पढ़ें : ‘विरोधी हो दुश्मन नहीं…’, BJP-TMC की पोस्टर वॉर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, चुनाव आयोग को लगाई फटकार
पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में वोटिंग
पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटें हैं, जहां सात चरणों में वोटिंग हो रही है। आज अंतिम चरण का मतदान जारी है। सातवें चरण में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण से हिंसा की खबरें आ रही हैं।
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
3 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
16 mins agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
33 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
46 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
52 mins agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines