West Bengal Violence: सीएम ममता बनर्जी बोलीं- वामपंथियों की राह पर बीजेपी, 24 घंटे अलर्ट रहना पड़ता है, मजूमदार ने गवर्नर से की मुलाकात
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

West Bengal Violence: बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर सियासत जोर-शोर से हो रही है। टीएमसी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने से रोक दिया गया। इसके बाद भाजपा का एक डेलीगेशन राज्यपाल सीवी आनंद बेस से मिलने राजभवन पहुंचा। जहां कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गवर्नर से बात हुई है।
वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने दंगे के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मुझे हर वक्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब कहां जाकर दंगा कर दे।
#WATCH | A BJP delegation arrives at the Raj Bhavan in Kolkata to meet Governor CV Ananda Bose over the recent violence in the state. pic.twitter.com/PO0Ozhqxax
— ANI (@ANI) April 4, 2023
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के काफिले को पुलिस ने सेरामपुर में रोक दिया था। इसके बाद सभी लोग धरने पर बैठ गए थे। मजूमदार ने कहा कि पुलिस ने हमें हाइवे पर रोक दिया। धारा 144 आज सुबह हमारे धरना को देखते हुए लगाई गई है। हम राज्यपाल से मिलेंगे और मामले में केंद्रीय जांच की मांग करेंगे। हमने कोर्ट में भी केस किया है। पुलिस पूरी तरह से तृणमूल की कैडर की तरह काम कर रही है।
#WATCH पुलिस ने हमें हाइवे पर रोक दिया है, धारा 144 आज सुबह हमारे धरना को देखते हुए लगाई गई है। हम राज्यपाल से मिलेंगे और मामले में केंद्रीय जांच की मांग करेंगे। हमने कोर्ट में भी केस किया है। पुलिस पूरी तरह से तृणमूल की कैडर की तरह काम कर रही है: पुलिस द्वारा उनके काफिले को रोके… pic.twitter.com/w2z24NG99z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2023
मजूमदार ने बताया कि रामनवमी के जुलूस पर बम से हमला किसने किया? वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं वो क्या बीजेपी के थे? ममता बनर्जी संवेदनशील स्थिति पैदा कर रही हैं। हमारे पास वीडियो है जो लोग रामनवमी जुलूस पर हमला किए हैं उसका पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
वहीं, भाजपा महासचिव ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में सरकार चलाने में नाकामयाब है इसलिए वो कुछ भी बोल रही हैं। तो वो अपनी नाकामयाबी न छुपाए। उन्हें तो तत्काल अपना पद छोड़ देना चाहिए। वो सरकार में हैं इसलिए कुछ भी नहीं कर सकती हैं।
ये(BJP) लोग रामनवमी की शोभायात्रा में राम का नाम बदनाम करने के लिए हावड़ा में बुलडोजर लेकर गए, ट्रैक्टर और बंदूक लेकर गए, इनके पास पुलिस की इजाज़त नहीं थी। ज़बरदस्ती इन्होंने फल-सब्जी की दुकाने जला दी, लोगों के घर जला दिए। हावड़ा में शांति हुई तो दूसरे दिन ये(BJP) लोग रिशड़ा चले… pic.twitter.com/drIp4TnsSe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2023
सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में हुए हिंसा के लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुझे हर वक्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब कहां जाकर दंगा कर दे। ये लोग समझते नहीं हैं कि बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते। दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है। हम दंगा नहीं करते हैं, आम लोग दंगा नहीं करती है। भाजपा से नहीं हो पाता तो दंगा भड़काने के लिए वे किराए के लोगों को लेकर आते हैं। रामनवमी में जिस युवक की तस्वीर हथियार लेकर देखी गई थी, ऐसा ही सीपीएम करती थी। क्या आप सीपीएम का अत्याचार भूल गए हैं?
ममता बनर्जी ने कहा कि क्या आप नंदीग्राम, खेजुरी, कोलाघाट, तमलुक की घटनाएं भूल गए? आज सीपएम बड़ी-बड़ी बातें करती है, आज सीपीएम से ही सीख कर भाजपा ये यह रास्ता चुना है।
उन्होंने कहा कि ये (BJP) लोग रामनवमी की शोभायात्रा में राम का नाम बदनाम करने के लिए हावड़ा में बुलडोजर लेकर गए। ट्रैक्टर और बंदूक लेकर गए। इनके पास पुलिस की इजाजत नहीं थी। जबरदस्ती इन्होंने फल-सब्जी की दुकाने जला दी, लोगों के घर जला दिए। हावड़ा में शांति हुई तो दूसरे दिन ये (BJP) लोग रिशड़ा चले गए। ये लोग धर्म के नाम पर धर्म को बदनाम कर रहे हैं।
कौन सा मुख्यमंत्री चाहेगा कि उसके राज्य में दंगे हों? पश्चिम बंगाल की स्थिति बिगाड़ने का काम वहां का विपक्षी दल भाजपा कर रही है। यह उनका मॉडल बन गया है कि जहां भी उनके हारने की स्थिति होती है वह दंगे कराती है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार में सब जगह भाजपा हार रही है और यही डर उनको… pic.twitter.com/N4wDn6InwS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2023
सांसद संजय राउत ने ममता बनर्जी का बचाव किया है। उन्हाेंने कहा कि कौन सा मुख्यमंत्री चाहेगा कि उसके राज्य में दंगे हों? पश्चिम बंगाल की स्थिति बिगाड़ने का काम वहां का विपक्षी दल भाजपा कर रही है। यह उनका मॉडल बन गया है कि जहां भी उनके हारने की स्थिति होती है वह दंगे कराती है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार में सब जगह भाजपा हार रही है और यही डर उनको सता रहा है।
बंगाल पुलिस ने हावड़ा हिंसा के आरोपी को बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया। मुंगेर के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सुमित को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है, ये कासिम बाजार थाने इलाके के मक्ससपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। वहीं से इसको गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज़ है। बंगाल में आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: