TMC Leader Murder : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। छठवें चरण की वोटिंग से एक दिन पहले तूणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को तालाब में फेंक दिया। इस घटना से पश्चिम बंगाल की पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
यह घटना पूर्वी मिदनापुर जिले के महिषादल में घटी है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे टीएमसी कार्यकर्ता बाइक से घर वापस आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन पर अचानक से हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर टीएमसी कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया और फिर लाश को तालाब में फेंक दिया।
यह भी पढ़ें : ‘बवाल के लिए 50 पिस्टल और 600 कारतूस चाहिए…’ TMC ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप
टीएमसी कार्यकर्ता की पहचान शेख मैबुल के रूप में हुई। वे ग्राम पंचायत के सदस्य भी रह चुके थे। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
भाजपा के पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार
चुनाव के बीच हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। टीएमसी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बीजेपी के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश में हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें : संदेशखाली में दो महिलाओं ने TMC नेता के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों से किया इंकार, कहा- बीजेपी ने बनाया दबाव
पश्चिम बंगाल में कब-कब हुई थी झड़प?
आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में 22 मई को बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी, जिसमें भाजपा की एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि 7 कार्यकर्ता जख्मी हो गए थे। बैरकपुर में 20 मई को भी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। 19 अप्रैल को वोटिंग से पहले कूचबिहार में दो पार्टियों के नेता आपस में भिड़ गए थे।
संबंधित खबरें
पुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 mins agoसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
23 mins agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
35 mins agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
1 hr ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
2 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
3 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines