हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला; बांग्ला फिल्म अभिनेता बोनी सेन गुप्ता का नाम आया सामने, ED ने की पूछताछ

विज्ञापन

कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्टः पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाला (West Bengal Teacher Recruitment Scam) मामले के तार अब बांग्ला फिल्म अभिनेताओं से भी जुड़ने लगे हैं। इसमे सबसे पहला नाम बांग्ला फिल्म के जाने-माने अभिनेता बोनी सेन गुप्ता (Boney Sen Gupta) का नाम सामने आया है।

मुख्य सूत्रधार है कुंतल घोष, पहले ही गिरफ्तार

ईडी सूत्रों की अगर मानें तो शिक्षक घोटाले (West Bengal Teacher Recruitment Scam) का काफी पैसा बांग्ला फिल्म इंडस्ट्रीज में लगाया गया है, जिसका मुख्य  सूत्रधार तृणमूल नेता कांग्रेस का युवा नेता कुंतल घोष है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कुंतल घोष ही एक ऐसा शख्स था, जिसके द्वारा बांग्ला फिल्म इंडस्ट्रीज में शिक्षक भर्ती घोटाले का पैसा खपाने का काम किया जाता था। ईडी सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है की शिक्षक भर्ती घोटाले के अधिकतर पैसों से बनी फिल्मों में बोनी सेनगुप्ता ने मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

और पढ़िए – Jammu-Kashmir: डोडा स्टेडियम में फहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा, शहीद की पत्नी बोली- ‘सेना कभी सैनिकों के बलिदान को नहीं भूलती’

घोष से पांच साल से संपर्क में है बोनी सेन गुप्ता

बताया गया है कि अभिनेता बोनी ने ईडी अधिकारियों के सामने यह स्वीकार भी किया है कि उसका कुंतल घोष के साथ पिछले पांच वर्षों से रिस्ता रहा है। वर्ष 2017 में कुंतल से उसकी पहली मुलाकात एक आयोजक के तौर पर हुई थी। बोनी ने यह भी स्वीकार किया है कि 25 से 26 कार्यकर्मों में कुंतल ने उससे काम करवाएं हैं, जिसका भुगतान भी उसने नहीं किया है।

कार खरीदने के लिए दिए थे 40 लाख रुपये

साथ ही उन्होंने कहा की कुंतल एक बॉलीवुड फिल्म का भी निर्देशन करने जा रहा था, जिसमें वह मुख्य भूमिका में था, लेकिन वह फिल्म किसी कारणवश अटक गई। उन्होंने ईडी अधिकारियों के सामने कहा है कि उनको एक कार खरीदनी थी, जिसके लिए कुंतल ने उन्हें 35 से 40 लाख रुपये दिए थे।

और पढ़िए – BJP On Opposition Allegation: ED-CBI के दुरुपयोग के आरोप पर BJP प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष को देगी जवाब

कुंतल घोष का अकाउंट खंगाल रही ईडी

इधर ईडी अधिकारी कुंतल घोष के अकाउंट से हुए लेनदेन के तमाम दस्तावेजों को बारीकी से खंगाल रही है। जिन दस्तावेजों में कई अन्य जाने-माने नाम हैं। बताया गया है कि बहुच जल्द ईडी इन सभी को समन जारी करके पूछताछ के लिए बुला सकती है। साथ ही ईडी यह भी पता लगा रही है कि कुंतल के अकाउंट से हुए पैसों का लेनदेन परिश्रमिक के तौर पर हुआ है या फिर उनका शिक्षक भर्ती घोटाले से सीधा संपर्क है।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें