हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vidhan Sabha Chunav Result 2026: बंगाल में दीदी का हिला 'ताज', दक्षिण में बदला 'राज', हिमंता के हाथ फिर असम का 'काज'

बंगाल की 293 सीटों में से 206 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है, वहीं, टीएमसी ने 81 सीटें जीती हैं. इसके अलावा अन्य के खाते में पांच सीटें गई हैं.

विज्ञापन

Live Updates

23:11 (IST) 04 May 2026

दुर्गापुर पूरब सीट पर भाजपा का कब्जा

बर्दवान जिले की दुर्गापुर पूरब विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहा. इस बार चुनाव में भाजपा के चंद्रशेखर बनर्जी ने जीत दर्ज की है. दुर्गापुर पूरब सीट से चंद्रशेखर बनर्जी ने 30 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है. उन्हें 1,08,888 वोट मिले, वहीं टीएमसी के उम्मीदवार और विधायक रहे प्रदीप मजूमदार को 77,954 वोट मिले. तीसरे स्थान पर सीपीआई (एम) और चौथे स्थान पर कांग्रेस रही.

23:11 (IST) 04 May 2026

करीमपुर विधानसभा सीट भाजपा के समरेंद्रनाथ घोष ने जीती

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में करीमपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार समरेंद्रनाथ घोष ने जीत हासिल की, जबकि टीएमसी उम्मीदवार सोहम चक्रवर्ती को हार का सामना करना पड़ा. विजेता उम्मीदवार को कुल 105,234 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोहम को 95,049 वोट प्राप्त हुए. जीत का अंतर 10,185 वोट रहा.

23:11 (IST) 04 May 2026

उलुबेरिया दक्षिण सीट से टीएमसी के पुलक रॉय की चौथी बार जीत

पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए दिलचस्प चुनावी मुकाबले में टीएमसी को जीत मिली है. टीएमसी के पुलक रॉय ने भाजपा के स्वामी मंगलानन्द पुरी को मात दी है. पुलक रॉय को 1,09,649 वोट मिले, जबकि भाजपा के स्वामी मंगलानन्द पुरी को 92,462 वोट मिले. दोनों के बीच 17,187 वोटों का अंतर रहा. तीसरे स्थान पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के अमीरुल इस्लाम खान रहे.

23:11 (IST) 04 May 2026

बरुईपुर पश्चिम से टीएमसी उम्मीदवार बिमन बनर्जी की जीत

दक्षिण 24 परगना जिले की बरुईपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर रोमांचक मुकाबले के बाद टीएमसी उम्मीदवार बिमान बनर्जी ने जीत हासिल की, जबकि भाजपा उम्मीदवार बिश्वजीत पाल को हार का सामना करना पड़ा. विजेता उम्मीदवार बिमान बनर्जी को कुल 104781 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिश्वजीत को 86919 वोट प्राप्त हुए. जीत का अंतर 17862 वोट रहा.

23:11 (IST) 04 May 2026

सबांग सीट पर टीएमसी के दिग्गज नेता की हार

पश्चिम बंगाल की सबांग विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अमल कुमार पांडा ने जीत दर्ज की है. इस सीट से टीएमसी के वरिष्ठ नेता और ममता सरकार में मंत्री रहे मानस रंजन भुइयां को हार का सामना करना पड़ा. भाजपा के उम्मीदवार अमल कुमार पांडा को जहां 1,27,783 वोट मिले, वहीं ममता सरकार में मंत्री और वरिष्ठ टीएमसी नेता मानस रंजन भुइयां को 1,16,647 वोट मिले.

23:10 (IST) 04 May 2026

गोलपोखर विधानसभा सीट पर भाजपा की हार

पश्चिम बंगाल की गोलपोखर विधानसभा सीट पर दिलचस्प चुनावी मुकाबले में टीएमसी के उम्मीदवार मोहम्मद गुलाम रब्बानी ने जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा की सरजीत विश्वास दूसरे नंबर पर रहे. मोहम्मद गुलाम रब्बानी को 1,22,105 वोट मिले, तो वहीं भाजपा के सरजीत विस्वास को 38,315 वोट मिले. इस दौरान भाजपा उम्मीदवार को टीएमसी के उम्मीदवार से 83,790 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है.

23:05 (IST) 04 May 2026

दम दम सीट.. भाजपा के अरिजीत बख्शी ने टीएमसी के ब्रात्य बसु को हराया

पश्चिम बंगाल की दम दम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरिजीत बख्शी ने 99181 वोट पाकर जीत हासिल की. वहीं, टीएमसी उम्मीदवार ब्रात्य बसु 73908 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. जीत का अंतर 25273 वोट रहा. वहीं, सीपीआईएम उम्मीदवार मयूख बिस्वास को 20576 वोट मिले. इस सीट से कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे.

23:04 (IST) 04 May 2026

सिद्धारमैया ने कर्नाटक उपचुनाव में जीत की सराहना की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बागलकोट और दावणगेरे में हुए उपचुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जनादेश उनकी सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की विचारधारा की अटूट शक्ति को दर्शाता है. चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक बयान में उन्होंने कहा कि गलत सूचना अभियानों और धनबल के प्रभाव के बावजूद, कर्नाटक के दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं ने कांग्रेस और उसके शासन में अपना विश्वास दोहराया है. उन्होंने कहा कि पार्टी इस विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी विधानसभा चुनावों में भी जनता के निरंतर समर्थन को लेकर आश्वस्त है.

23:03 (IST) 04 May 2026

भांगड़ सीट: नवसाद सिद्दीकी 32 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की भांगड़ सीट पर ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट उम्मीदवार नवसाद सिद्दीकी ने टीएमसी उम्मीदवार सौकत मुल्ला 32088 वोटों से हरा दिया. सिद्दीकी को 126555 और सौकत को 94467 वोट मिले, वहीं तीसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार को जयंता गायेन को 30177 वोट मिले.

21:36 (IST) 04 May 2026

सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया

भवानीपुर सीट पर भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार 144 वोटों से हराया.

20:39 (IST) 04 May 2026

BJP की जीत पर क्या बोले भाजपा सांसद मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमारे नेता, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि यह जीत पश्चिम बंगाल की जनता को समर्पित है. स्वामी विवेकानंद से लेकर रवींद्रनाथ टैगोर और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय तक, भाजपा बंगाल की पहचान और पश्चिम बंगाल के संरक्षण और विकास के लिए काम करेगी.

20:31 (IST) 04 May 2026

हुमायूं कबीर ने जीती दोनों सीटें

आम जनता उन्नयन पार्टी चीफ हुमायूं कबीर ने नौदा और रेजिनगर दोनों सीटों पर जीत हासिल की हैं.

18:38 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: पुडुचेरी में एनडीए की वापसी, पीएम मोदी ने कहा 'थैंक्यू'

सुशासन के हमारे उत्कृष्ट इतिहास और एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों के आधार पर, पुडुचेरी की जनता ने एनडीए को एक और कार्यकाल देने का आशीर्वाद दिया है. यह आशीर्वाद सुशासन को बढ़ावा देने के हमारे सामूहिक प्रयासों को गति प्रदान करेगा.

17:49 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: तमिलनाडु से टीवीके का कमाल

कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से टीवीके के उम्मीदवार वीएस बाबू ने लोयोला कॉलेज मतगणना केंद्र पर अपना विजय प्रमाण पत्र प्राप्त किया, जहां उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को हराया।

17:48 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: बंगाल में मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमुखों को आदेश जारी किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी महत्वपूर्ण कागज़ या फाइल कार्यालयों से बाहर न ले जाई जाए, क्षतिग्रस्त न की जाए या हटाई न जाए।

17:06 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: आरजी कार मेडिकल कॉलेज रेप पीड़िता की मां आगे

पश्चिम बंगाल में आरजी कार मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या की पीड़िता की मां और पनिहाटी से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ, पनिहाटी निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रही हैं और जीत का जश्न मना रही हैं।

17:05 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: तमिलनाडु में टीवीके ने निकाला रोड शो

तमिलनाडु में गोबिचेट्टीपलायम सीट जीतने के बाद टीवीके कार्यकारी समिति के मुख्य समन्वयक केए सेनगोट्टैयन ने इरोड में एक रोड शो किया।

16:41 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: भवानीपुर से आगे चल रहीं ममता बनर्जी

चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 4:24 बजे तक भाबानीपुर विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से 7184 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।

15:43 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: तमिलनाडु में कोलथुर सीट से स्टॉलिन बहुत पीछे

तमिलनाडु में कोलथुर सीट से सीएम एम के स्टॅलिन बहुत पीछे चल रहे हैं।

14:53 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: बंगाल में डबल सेंचुरी के करीब बीजेपी

पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी करीब 193 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बीजेपी असम में तीसरी बार सरकार बनाने के करीब है। इसके अलावा तमिलनाडु में पहली बार मैदान में उतरी टीवीके ने कमाल करते हुए रुझानों में पहले 1 नंबर पर बनी है।

14:41 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: दिल्ली सचिवालय में ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ पार्टी!

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने सभी मंत्रियों के साथ विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने पर झाल मुड़ी और रसगुल्ले का अनन्द लिया

13:50 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को जारी किए निर्देश

बंगाल बीजेपी ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि जीत के जश्न में किसी भी टीएमसी नेता के घर ना जायें, नारेबाजी ना करें। कार्यालय पर ही जीत का जश्न मनायें।

12:32 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: तिरुवल्लुर जिले में 10 में से 1 aiadmk आगे

तिरुवल्लुर जिले में 10 में से 1 aiadmk आगे। चेन्नई में 16 में से dmk 15 जगह पीछे। धरमपुरी में सभी 5 सीटों पर Aiadmk आगे और सेलम की 11 सीटों में से 8 सीटों में aiadmk आगे चल रही है।

11:41 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: कांग्रेस शाम को करेगी पीसी

कांग्रेस आज शाम को पीसी करेगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा शाम को 4 बजे पीसी करेंगे।

11:31 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: असम में कांग्रेस को अभी है इंतजार

शुरुआती मतगणना के रुझानों पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई का कहना है कि हम देख रहे हैं कि तिताबोर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना बहुत धीमी गति से चल रही है। हमने अभी-अभी अंदरूनी सूत्रों को बताया है कि तिताबोर विधानसभा में मतगणना धीमी क्यों है। हर चरण में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं; यह स्वाभाविक है। हमें अंतिम परिणाम घोषित होने तक इंतजार करना चाहिए।

10:39 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: 3 राज्यों में एनडीए को भारी बढ़त

5 में से 3 राज्यों के रुझानों में बीजेपी गठबंधन को भारी बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं तमिलनाडु में टीवीके और पुडुचेरी में यूडीएफ आगे चल रही है।

10:07 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: केरलम चुनाव के रुझानों में यूडीएफ ने पार किया बहुमत का आकंडा

केरल चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग के नवीनतम रुझानों के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। एलडीएफ के खराब प्रदर्शन के कारणों के बारे में पूछे जाने पर, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा-जनविरोधी नीतियां। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला हम बाद में करेंगे।

09:47 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: 4 राज्यों में सीएम पीछे

तमिलनाडु में स्टालिन पीछे

केरल में विजयन पीछे

पश्चिम बंगाल में ममता पीछे

असम में हिमंता पीछे

09:16 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: चुनाव आयोग ने जारी किए आधिकारिक रूझान

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान जारी किए हैं।

असम: भाजपा 1 सीट से आगे, कांग्रेस 1 सीट से आगे

केरल: कांग्रेस 7 सीटों से आगे, CPI(M) 4 सीटों से आगे, CPI 2 सीटों से आगे और RSP 1 सीट से आगे

पुडुचेरी: ADMK 1 सीट से आगे

तमिलनाडु: TVK 2 सीटों से आगे और CPI 1 सीट से आगे

पश्चिम बंगाल: भाजपा 1 सीट से आगे

09:10 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: पुडुचेरी में ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू

पुडुचेरी के एक मतगणना केंद्र पर ईवीएम के माध्यम से डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

08:52 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: चेन्नई में बीजेपी उम्मीदवार मतगणना केंद्र पहुंची

तमिलनाडु चुनाव 2026 के लिए चेन्नई की मायलापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई साउंडराराजन अन्ना विश्वविद्यालय मतगणना केंद्र पहुंचीं।

08:27 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: तमिलनाडु में डीएमके आगे

तमिलनाडु में डीएमके 40 सीटों और 22 पर एडीएएमके आगे है।

08:25 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: असम में बीजेपी आगे

असम में बीजेपी 32 सीटों और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे है।

08:23 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: पश्चिम बंगाल में बीजेपी आगे

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 61 सीटों और टीएमसी 45 सीटों पर आगे चल रही है।

08:08 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: 5 राज्यों में चुनाव के लिए मतगणना शुरू

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधानसभाओं के चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी आज मतगणना की जा रही है।

07:37 (IST) 04 May 2026

[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: तमिलनाडु में चौक चौबंद हुई सुरक्षा व्यवस्था

तमिलनाडु चुनाव 2026 के लिए सलेम में विवेकानंद मेडिकल कॉलेज में स्थापित मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां आज प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती की जा रही है।

Assembly Election Result 2026 Updates: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं. पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी का किला ढह गया तो वहीं केरल में लेफ्ट का आखिरी किला भी ध्वस्त हो गया. इसके अलावा असम में हिमंता बिस्वा सरमा की सत्ता बरकरार रही. तमिलनाडु में विजय थलापति की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. बंगाल की 293 सीटों में से 206 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है, वहीं, टीएमसी ने 81 सीटें जीती हैं. इसके अलावा अन्य के खाते में पांच सीटें गई हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अपने गढ़ भवानीपुर को अपने पूर्व सहयोगी और अब बीजेपी के चेहरे सुवेंदु अधिकारी से 15,000 से अधिक मतों से हार गईं.

तमिलनाडु की बात करें तो यहां ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) राज्य की 234 सीटों में से 109 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. यहां बहुमत का आंकड़ा 118 है. डीएमके-कांग्रेस गठबंधन 74 सीटों के दूसरे नंबर पर तो एआईडीएमके 53 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है.

केरल ने कांग्रेस को चुना है और वामपंथी नेतृत्व वाले एलडीएफ (LDF) को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 77 वर्षों में पहली बार, माकपा (CPM) के पास शासन करने के लिए एक भी राज्य नहीं बचा है. 140 सीटों में से यूडीएफ ने 102 सीटें जीती हैं.

विज्ञापन

असम में भाजपा को लगातार तीसरा कार्यकाल मिला है. सत्तारूढ़ गठबंधन राज्य की 126 में से 100 सीटें जीती हैं. पुडुचेरी में भाजपा और सहयोगी ‘ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस’ 17 सीटें जीती हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola