Kolkata News: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने एंबुलेंस की मदद से तस्करों द्वारा गांजा तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए चार तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा। तस्कर एंबुलेंस के अंदर एक ताबूत ले जा रहे थे, जिसमें शव की जगह गांजा भरा था। तस्करों में एक महिला भी शामिल थी।
पुलिस ने मंगलवार सुबह सिलिगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत आमबाड़ी कैनल रोड के फूलबाड़ी के पास एंबुलेंस को रोक कर तलाशी शुरू की। इस दौरान एंबुलेंस में एक ताबूत मिला। ताबूत को खोलने के बाद उसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कूचबिहार के दिनहटा निवासी समीर दास (28), अपूर्व दे (54), पप्पू मोदक (32) और सरस्वती दास (34) के तौर पर हुई है।
फूलों से सजा रखा था ताबूत
एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने मंगलवार दोपहर बताया कि त्रिपुरा से असम और पश्चिम बंगाल होते हुए बिहार में गांजा तस्करी की पुख्ता सूचना मिली थी। पता चला था कि पश्चिम बंगाल नंबर की एंबुलेंस से तस्करी होनी है। सोमवार आधी रात को त्रिपुरा से बाई रोड तस्कर गांजा लेकर रवाना हुए थे। इसके बाद मुखबिरों की मदद से इस पर नजर रखी गई और सुबह 9 बजे के करीब जैसे ही गाड़ी सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के आमबाड़ी कैनल रोड की ओर मुड़ी, उसे घेरकर एसटीएफ की टीम ने रोक लिया। एंबुलेंस के अंदर रखे ताबूत को फूलों से सजाया गया था और उसे घेर कर चार लोग बैठे थे। इन लोगों ने बताया कि ताबूत के अंदर पार्थिव शरीर है जिसे बिहार ले जा रहे हैं।
हालांकि एसटीएफ जवानों के पास पुख्ता सूचना थी। इसलिए इनकी आपत्ति की परवाह किए बगैर ताबूत को खोला गया जिसमें से 18 पैकेट में रखे गए 64 किलो गांजा बरामद हुए हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस स्टेशन में मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम अधिनियम एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
बिहार बॉर्डर के पास से पकड़े गए तस्कर
पता चला है कि सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए तस्करों ने ताबूत में गांजा भर रखा था। उनसे पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तरह से इन लोगों ने कितनी बार तस्करी की है। फुलबाड़ी में जहां इन्हें पकड़ा गया है, वहां से बिहार की सीमा महज एक घंटे दूर है।
कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: Karnataka News: भाजपा शासन में KKRDB में भ्रष्टाचार का आरोप, सिद्धारमैया सरकार ने दिए जांच के आदेश
संबंधित खबरें
3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
1 hr ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
2 hrs agoLIVE: गोवा में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 'गोय राखोन यात्रा'
3 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
12 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
12 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
12 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
14 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
14 hrs agoजंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट का पैनल, लॉन्च हुआ पोर्टल
15 hrs ago24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines