बांग्लादेश में भारतीयों के साथ जो सुलूक हो रहा है, उसका असर हर जगह देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में होटल मालिकों ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंवे नए साल के मौके पर बांग्लादेशी नागरिकों को होटल में एंट्री पर बैन को बढ़ाने की घोषणा की है. हाल ही में सीमा पर जो भारत विरोधी अभियान चल रहे हैं, उससे होटल मालिकों में आक्रोश है, इसीलिए उन्होंने बांग्लादेशी नागरिकों को अपने होटल में ठहरने की इजाजत ना देने का फैसला किया है. सिलीगुड़ी के होटलों में इस बैन के समर्थन में पोस्टर भी लगाए गए हैं.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या, अर्धसैनिक समूह से जुड़े थे बजेंद्र बिस्वास
‘बिजनेस देश से बढ़कर नहीं है’
ग्रेटर सिलीगुड़ी होटल वेलफेयर एसोसिएशन के ज्वाॉइंट सेक्रेटरी उज्ज्वल घोष ने कहा कि इस बार किसी भी बांग्लादेशी नागरिक को शहरभर के किसी भी होटल में जगह नहीं मिलेगी. होटल मालिकों में इस कदर गुस्सा है कि वो स्टूडेंट वीजा या इलाज कराने के लिए सिलीगुड़ी आए बांग्लादेशियों को भी होटल में एंट्री नहीं दे रहे. घोष ने कहा कि बांग्लादेश जो भारत विरोधी बयान दे रहा है उसपर रोक लगना जरूरी है. उन्होंने कहा कि बिजनेस देश से बढ़कर नहीं है.
हमेशा से सिलीगुड़ी आते रहे हैं बांग्लादेशी
सिलीगुड़ी भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के काफी पास है और ये चिकन नेक कॉरिडोर का अहम बिंदु माना जाता है. सिलीगुड़ी ने हमेशा से बांग्लादेशी टूरिस्ट, छात्रों का दिल खोलकर स्वागत किया है. लेकिन बांग्लादेश में भारतीयों के साथ जिस तरह का व्यवहार हो रहा है, उससे लोगों में काफी गुस्सा है. सिलीगुड़ी के बाद अब मालदा के होटल मालिक भी बांग्लादेशियों को होटल में जगह ना देने पर सलाह कर रहे हैं. कुल मिलाकर बंगाल में बांग्लादेशी नागरिकों के लिए नया साल थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में भारतीयों के खिलाफ नई बगावत शुरू, छात्र संगठन ने वर्क परमिट रद्द करने की उठाई मांग
संबंधित खबरें
कोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
47 mins ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
1 hr agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
3 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
3 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
5 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर की तरफ मार्च कर रहे लेफ्ट संगठन के छात्रों को पुलिस ने रोका
7 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
15 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines