अमर देव पासवान
4 Year Old Bhagwat Das Brahmachari Wax Statue: पश्चिम बंगाल के आसनसोल से कला को मुतमइन कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल आसनसोल के मोहिशीला इलाके के मशहूर मूर्तिकार सुशांत राय ने एक ऐसे बच्चे की मोम की मूर्ति बनाई, जिसने महज 4 साल की उम्र में ब्रह्मचार्य को अपना लिया और लोगों के बीच भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का विस्तार कर रहे हैं। यह मूर्ति 4 साल के भागवत दास ब्रह्मचारी की है। सुशांत राय द्वारा बनाई गई भागवत दास ब्रह्मचारी की मोम की मूर्ति की तस्वीरें और वीडियो पर खूब वायरल हो रही हैं।
नन्हे भागवत दास ब्रह्मचारी के फैन हैं मूर्तिकार
मूर्तिकार सुशांत राय ने बताया कि वह 4 साल के नन्हे भागवत दास ब्रह्मचारी की अद्भुत प्रतिभा के काफी बड़े कायल है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर श्रीकृष्ण भक्त भागवत दास ब्रह्मचारी के वीडियो को देखते हैं, साथ ही उनके सतसंगी विचारों को सुनते रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें श्रीकृष्ण भक्त भागवत दास ब्रह्मचारी की बात बहुत अच्छी लगी, जो उन्होंने एक रिएलिटी शो में कही थी कि ‘हैलो हाय छोड़ो और हरे कृष्णा बोलो’। इसके साथ ही सुशांत राय ने कहा कि उन्हें भागवत दास ब्रह्मचारी की ABCD भी काफी लगी, जिसमें उन्होंने A फोर अर्जुन और B फोर बलराम काफी अच्छा है। सुशांत राय ने बताया कि वह भागवत दास ब्रह्मचारी इतने दीवाने हो गए थे कि खुद को रोक नहीं पाए और मोम से उनकी बना दी। उन्होंने भागवत दास ब्रह्मचारी की मोम की मूर्ति महज डेढ़ महीने बना कर तैयार की है। उन्होंने इसके लिए दिन-रात एक करके काम किया है।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर CM मोहन यादव ने कसा तंज, बोले- गठबंधन करना ही था तो डुबती जहाज के साथ क्यों?
दूर-दूर से मूर्ति को देखने आ रहे लोग
श्रीकृष्ण भक्त भागवत दास ब्रह्मचारी के लिए सुशांत राय की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि वह उनके बारे में हर बात जानते हैं। सुशांत कहते हैं कि भागवत दास ब्रह्मचारी को करीब से देखना चाहते थे। लेकिन उन्हें उनके दर्शन नहीं हो पा रहे थे। इसलिए उन्होंने उनकी मूर्ति बनाने का फैसला किया। अब भागवत दास ब्रह्मचारी की इस मूर्ति को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने बताया कि भागवत गोरांग इंस्टीट्यूट फॉर वैदिक एजुकेशन गुरुकुल में गुरु डाक्टर वृद्धावन चंद्र दास से शिक्षा ग्रहण भी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
1 hr ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
1 hr ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
1 hr agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
5 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
6 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
6 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines