West Bengal Prison pregnant Women: पश्चिम बंगाल की महिला जेलों में बंद कैदियों में 2024 से 2025 तक 196 बच्चों का जन्म दिया। इन बच्चों को जन्म देने वाली वे महिलाएं थीं, जो किसी जुर्म की सजा काट रही थीं। लेकिन हैरान करने वाली बात यह कि इन महिलाओं को जब जेल में लाया गया था, तब यह गर्भवती नहीं थीं। अब सवाल यह उठता है कि यह महिलाएं गर्भवती कैसे हुईं और इन बच्चों के पिता कौन हैं? इस मामले के सामने आने के बाद से ही राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की पीठ के तहत एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है।
हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
जेल में इस तरह से बच्चों का पैदा होना चिंता का विषय है। जिस पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए हैरानी जताते हुए कहा कि जेल में रहने के दौरान महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं, जिसके बाद जेलों के अंदर बच्चे पैदा हो रहे हैं। कोर्ट ने आगे कहा कि अभी पश्चिम बंगाल की कई जेलों में 196 बच्चे रह रहे हैं। 2024 में भी हाईकोर्ट इस मामले पर संज्ञान ले चुका है। जिसमें जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की शीर्ष अदालत की पीठ ने इस मामले पर रिपोर्ट मांगी थी।
ये भी पढ़ें: PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती के दो सुरक्षाकर्मी क्यों हुए निलंबित? महबूबा ने लगाया बड़ा आरोप
ममता बनर्जी पर हमलावर भाजपा
इस मामले पर भाजपा लगातार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरती आई है। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बलात्कार अब पश्चिम बंगाल की संस्कृति बन गई है। उन्होंने सीएम से सवाल करते हुए कहा कि ममता बनर्जी, जिन्हें हम दीदी कहते हैं, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए कि जेलों में ऐसा क्यों हो रहा है? महिला कैदियों के साथ कौन संबंध बना रहा है? उन बच्चों का क्या हुआ?
इसके साथ ही अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी को इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं का इस्तेमाल कई कामों के लिए किया जा रहा है, जो शर्मनाक है। उनकी जेलें सुरक्षित नहीं हैं और महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाई मिडिल क्लास की आवाज, मोदी सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा
संबंधित खबरें
क्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
1 hr agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
2 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
4 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
4 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
5 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 hrs ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
6 hrs ago'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines