हावड़ा के पेट्रोल पंप के पास पुलिस अधिकारी को मारी गोली; सरेआम उड़ी कानून की धज्जियां

West Bengal Police Officer Shot On Petrol Pump: पश्चिम बंगाल में हावड़ा के एक पेट्रोल पंप के सामने सरेआम एक पुलिस अधिकारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

Crime (1)

मनोज पांडे

विज्ञापन

West Bengal Police Officer Shot On Petrol Pump: पश्चिम बंगाल में हावड़ा से कानून व्यवस्था को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस अधिकारी को सारेआम गोली मारी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस गोलीबारी में पुलिस अधिकारी की जान बाल-बाल बची है, क्योंकि यह गोली पुलिस अधिकारी के हाथ में लगी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर और इसकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारी पर यह जानलेवा हमला किसने और क्यों किया है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग

यह वारदात हावड़ा के घोष पारा में एक पेट्रोल पंप के सामने हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे पेट्रोल पंप के सामने खड़े पुलिस अधिकारी के ऊपर अचानक से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इस दौरान उसके हाथ में गोली लग गई। वारदात की सूचना मिलते ही बेंटरा और शिबपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल हुए अधिकारी को हावड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस अधिकारी को गोली लगी उसका नाम जयंत पाल है। घटना के समय एक महिला अधिकारी भी उनके साथ थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला से अस्पताल में पूछताछ की जा रही है। हावड़ा सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह घटना किसी महिला से विवाद के कारण हुई है।

विज्ञापन

खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

जांच के तहत पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आखिर किस वजह से इस पुलिस अधिकारी पर गोली चलाई गई? इसके पीछे मकसद क्या है? इस वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं? पुलिस के अधिकारी महिला से पूछताछ कर रहे हैं, जो महिला साथ में गाड़ी में बैठी हुई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ