पीएम मोदी ने 22 अगस्त को कोलकाता में मेट्रो विस्तार का उद्धाटन किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2014 से पहले केवल भारत में केवल 250 किमी रूट पर ही मेट्रो थी। आज भारत में मेट्रो का रूट 1000 किमी से भी ज्यादा हो गया। वर्तमान में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क भारत में है। कोलकाता में मेट्रो नेटवर्क का भी विस्तार हुआ है। कोलकाता मेट्रो नेटवर्क में सात नए स्टेशन जोड़े जा रहे हैं। इससे कोलकाता के लोगों का जीवन और भी आसान हो जाएगा।
बता दें कि पीएम मोदी ने कोलकाता में जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई।
पीएम ने मेट्रो की सवारी की
कोलकाता में उद्धाट कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने नई मेट्रो की यात्रा की। इसमें उनके साथ स्कूली छात्राएं और मेट्रो निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों से बातचीत की।
पीएम ने गिनाई कोलकाता की भूमिका
पीएम मोदी ने कहा कि आज जब भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, तो दमदम, कोलकाता की भूमिका और बढ़ जाती है। यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि आज का भारत हर शहर के विकास के लिए काम कर रहा है। कोलकाता का पब्लिक ट्रांसपोर्ट अब आधुनिक हो रहा है। कोलकाता जैसे शहर भारत के इतिहास और भविष्य दोनों की समृद्ध पहचान है। हर शहर में ग्रीन मोबिलिटी के प्रयास किए जा रहे हैं, इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट और इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है और सभी को गर्व है कि भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है।
आत्म निर्भरता से हो पाया ऑपरेशन सिंदूर
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता जानती है कि दूसरों पर निर्भरता का मतलब आत्मसम्मान पर चोट है। हमें देश को इस स्थिति से बाहर निकालना है। इसलिए, आज देश ने ‘आत्मनिर्भरता’ के मूल मंत्र को अपनाकर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का संकल्प लिया है। इसका ताजा प्रमाण हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है। हमारी सेना ने आतंकवादियों और आतंक के आकाओं के ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है। हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंकवादियों को सबक सिखाया है। इस सफलता के पीछे सबसे बड़ी ताकत मेड इन इंडिया हथियार हैं।
संबंधित खबरें
अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218 किमी दूर हिला इलाका
6 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
29 mins agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
56 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
5 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines