अमर देव पासवान, आसनसोल
पश्चिम बंगाल में एक फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरसअल, पीड़िता छात्रा अपने प्रेमी के साथ किस डे मनाने गई थी। इस दौरान उसके प्रेमी के साथ उसके कुछ दोस्तों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। अब पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। आरोपियों के अभी तक न पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों में रोष है। वहीं, बीजेपी के दो विधायकों ने धरना-प्रदर्शन किया।
मंदिर गई थी पीड़िता, जहां उसे मिला उसका प्रेमी
जानकारी के अनुसार ये मामला आसनसोल के हीरापुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता यहां नर्सिंग बांध इलाके में रहती है। वह घर के पास ही कॉलेज में पढ़ती है। जानकारी के अनलुसार 13 फरवरी को पीड़िता बांकूड़ा जिले के बिहारी नाथ मंदिर में गई थी। पीड़िता का आरोप है कि यहां उसका प्रेमी अपने तीन दोस्तों के साथ पहले से मौजूद था।
ये भी पढ़ें: चक्रवातीय हलचल तेज, बिगड़ेगा मौसम का मिजाज; इन राज्यों में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट
पीड़िता का करवाया गया मेडिकल, पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान
मंदिर से वह उसे बहला-फुसलाकर एक लॉज में ले गया। जहां उसने अपने दोस्तों के साथ उसका गैंगरेप किया। 13 फरवरी को देर रात पीड़िता ने इस बारे में आसनसोल महिला थाना में शिकायत दी। पीड़िता ने पुलिस को आरोपियों की पहचान बताई है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद मामले की जांच कर रही है।
विधायकों ने किया प्रदर्शन, परिजनों में घटना के बाद रोष
दुर्गापुर के ईएसआई अस्पताल में पीड़िता से भाजपा विधायक लखन घरुई मिलने पहुंची। शिकायत के बाद आरोपियों के न पकड़ने जाने पर उन्होंने पुलिस को इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की अपील की। बताया जा रहा है कि विधायक को पीड़िता से अस्पताल में मिलने नही दिया गया। इस बात से नाराज विधायक अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करने लगीं। इसके बाद भाजपा विधायका अग्निमित्रा पॉल ने भी इस मामले में आसनसोल भगत सिंह मोड़ स्थित पुलिस लाइन में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: कांग्रेस MP राजीव शुक्ला ने पवित्र संगम में लगाई डुबकी, बोले- यह अद्भुत अनुभव
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
23 mins agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
2 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
2 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
4 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
4 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
6 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines