Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा नहीं रहेंगे इसलिए बीएसएफ को किसी के भी पक्ष में काम करने के बजाय निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। सोमवार को भी कूचबिहार में जनसभा के दौरान उन्होंने केंद्रीय अर्धसैनिक बल पर लोगों को धमकाने का आरोप लगाया था।
मंगलवार को जलपाईगुड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीएसएफ पर हमला बोला। ममता ने कहा कि मोदी आज हैं, कल चले जाएंगे। आप लोगों को देश की रक्षा के लिए काम करना है इसलिए लोगों पर अत्याचार मत करिए। लोगों के साथ मिलकर काम करना सही है।
मृतकों के परिजनों को मिलेगी नौकरी
ममता ने कहा कि जो लोग बीएसएफ की फायरिंग में मारे गए हैं उन्हें राज्य सरकार स्पेशल होमगार्ड में नौकरी और दो-दो लाख रुपये की वित्तीय मदद करेगी। हालांकि इसकी वजह से उन पर चुनावी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप ना लगे, इसके लिए उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि राज्य सरकार ने यह फैसला पहले ही लिया था।
भाजपा ने ममता पर किया पलटवार
बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी पंचायतें व जिला परिषद देना है। अंतिम 10 सालों में तृणमुल सरकार ने जो धांधली की है उससे लोगों को मुक्ति दिलाकर हमें उन्हें एक पारदर्शी सरकार देनी है।
अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: Owaisi on Pm Modi: पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत क्यों है, ओवैसी ने PM मोदी पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
41 mins agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines