West Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल में शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान हुई हिंसा पर बीएसएफ के डीआईजी ने बड़ा बयान दिया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के डीआईजी एसएस गुलेरिया ने रविवार को कहा कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर हमारे बार-बार अनुरोध के बावजूद पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग ने कोई जानकारी नहीं दी।
गुलेरिया ने कहा कि बीएसएफ ने राज्य चुनाव आयोग को कई पत्र लिखकर संवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी मांगी है, लेकिन 7 जून को छोड़कर कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि बीएसएफ की तैनाती स्थानीय प्रशासन के आदेश पर की गई है। उन्होंने कहा, “चुनाव ड्यूटी के लिए 25 राज्यों से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य सशस्त्र पुलिस की 59,000 टुकड़ियां पहुंची थीं, लेकिन संवेदनशील मतदान केंद्रों पर उनका पर्याप्त उपयोग नहीं किया गया।”
यह भी पढ़ें: ब्लू की जगह अब भगवा रंग में दिखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानें शुरुआत से अब तक कितनी बार बदलाव
गुलेरिया बोले- संवेदनशील बूथों पर तैनात थी CAPF
डीआइजी गुलेरिया ने कहा कि राज्य ने केवल 4834 संवेदनशील बूथ घोषित किए हैं, जिन पर केवल सीएपीएफ तैनात हैं, लेकिन वास्तव में, अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र थे। बता दें कि शनिवार को पंचायत चुनाव के दौरान राज्य भर में हुई हिंसा में कम से कम 13 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।
मुर्शिदाबाद, कूच बिहार, मालदा, दक्षिण 24 परगना, उत्तरी दिनाजपुर और नादिया जैसे कई जिलों से बूथ कैप्चरिंग, मतपेटियों को नुकसान पहुंचाने और पीठासीन अधिकारियों पर हमले की खबरें आईं। बीएसएफ ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल राज्य में 3317 ग्राम पंचायतों, 341 पंचायत समितियों और 20 जिला परिषदों के लिए चुनाव कराने के लिए कुल 61,636 मतदान केंद्र स्थापित किए थे।
शाम को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मतपेटियों को राज्य भर के 339 स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) को दी गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
1 hr ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
5 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines