हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

West Bengal News: कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से साइबर ठगी, शातिरों ने इस तरह निकाले थे ढाई लाख रुपये

विज्ञापन

कोलकाता से अमरदेव पासवान की रिपोर्टः कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इसको लेकर जामताड़ा में कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार किए। इन अपराधियों ने चीफ जस्टिस के बैंक खाते से ढ़ाई लाख रुपये उड़ा लिए थे।

ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाई पुलिस

इस जाइंट ऑपरेशन में पुलिस ने जामताड़ा के झिलुआ इलाके से शिवशंकर मंडल व मटटांड़ से मिथुन मंडल और तपन कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपियों पर कोलकाता के टालीगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। चारों गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर जामताड़ा न्यायालय में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता पुलिस अपने साथ ले गई।

आरोपियों से दर्जनभर मोबाइल बरामद

इन आरोपियों के पास से आधा दर्जन मोबाइल और दर्जनभर से ज्यादा सिमकार्ड भी बरामद किए गए हैं। कोलकाता पुलिस के एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि इन आरोपियों ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस समेत कई अन्य लोगों को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया है। बता दें कि जामताड़ा के साईबर ठग कभी टेलीकॉलर कभी बैंक इम्प्लांई तो कभी लकी ड्रॉ कंपनी के अधिकारी सहित ठगी के कई तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।

विज्ञापन

चीफ जस्टिस की बहु को भी ठगा

इसके अलावा ठगों ने मुंबई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बहु एवं मुंबई हाईकोर्ट के एक वकील के खाते से भी एक लाख रुपए उड़ा लिए। इस मामले में मुंबई के नवापाड़ा थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल कोलकाता पुलिस मुंबई में इन ठगों की तलाश कर रही हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola