हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

West Bengal News: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 3 लोगों की मौत, कई घायल

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना से अमरदेव पासवान की रिपोर्टः पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के महेशतल्ला इलाके में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में पटाखा फैक्ट्री मालिक की 52 वर्षीय पत्नी लिपिका हाती, 22 वर्षीय बेटा शांतनु हाती समेत एक 17 वर्षीय आलो दास बुरी तरह झुलस कर मर गए। वहीं धमाके में कारण कई अन्य लोग घायल हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि जहां फैक्ट्री में धमाका हुआ है वह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है और तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई। महेशतला और बजबज से दमकल की गाड़ियां और पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

और पढ़िए – West Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाले में 37 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद अयन शील गिरफ्तार, जानें कौन है ये आरोपी

अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पटाखों की फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी, इतनी भीड़भाड़ वाली जगह में इस तरह की खतरनाक फैक्ट्री स्थापित करने का कोई प्रावधान नहीं है। पीड़ितों के जले हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें