Arrest Warrant Against Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर की एक अदालत ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, क्योंकि वो कथित हेट स्पीच के मामले में बार-बार पेश होने में नाकाम रहीं. थर्ड ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने बुधवार को वारंट जारी करते हुए अधिकारियों को इसे लागू करने और 28 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. अदालत ने मोइत्रा को शाम 5 बजे तक पेश होने का एक और मौका दिया था, लेकिन वो हाजिर नहीं हुईं.
मोइत्रा के वकील ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं जताईं
महुआ मोइत्रा के वकील ने कोर्ट को बताया कि वो पेश होने से इसलिए हिचकिचा रही थीं क्योंकि उन्हें डर था कि अदालत परिसर के बाहर उनके साथ बदसलूकी हो सकती है. हालांकि मजिस्ट्रेट ने कहा कि समन का बार-बार पालन न करना अदालत की कार्यवाही के प्रति ‘लापरवाही भरा रवैया’ दिखाता है. अदालत ने कहा कि वारंट जारी करने का कदम उठाने से पहले सांसद को कई मौके दिए जा चुके थे.
क्या है मामला?
ये शिकायत सांसद महुआ मोइत्रा की तरफ से जारी एक वीडियो मैसेज से जुड़ा हुआ है. ये बयान उस घटना के बाद आया था जब कुछ महिलाएं अदालत के बाहर अंडे लेकर जमा हुई थीं, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि वो वहां पेश होंगी. शिकायतकर्ता का आरोप था कि उनके कमेंट्स धार्मिक रूप से भड़काऊ थे और लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली थे.
ये मामला 17 जून को धार्मिक रूप से भड़काने, दुश्मनी को बढ़ावा देने, आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों से जुड़ी धाराओं के तहत दर्ज किया गया था. गिरफ्तारी वारंट से अब कार्यवाही एक नए मोड़ पर आ गई है और अदालत को 28 अगस्त को वारंट के अमल में लाए जाने की रिपोर्ट का इंतजार है.
सरकारी वकील का बयान
असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर शीर्षेंदु दास ने कहा, ‘आज गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया. 12 जून को सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, युवाओं और भारत के सैनिकों के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थीं. बड़ी तादाद में महिलाओं ने इसका विरोध किया था.’
शीर्षेंदु दास ने आगे कहा, ’17 जून को कृष्णानगर CJM डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. सांसद को 3 बार समन भेजा गया, लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुईं. अदालत में पेश होने के लिए 18 जून आखिरी तारीख थी, लेकिन वो उस दिन भी नहीं आईं. 19 जून को कोर्ट ने उन्हें आज पेश होने का एक और मौका दिया, लेकिन वो आज भी कोर्ट नहीं आईं. इसलिए, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट की तीसरी अदालत के जज दिब्येंदु दास ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया.’
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, अब भारतीयों को ये करना होगा
21 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines