पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन एक्ट के विरोध में जमकर हिंसा हुई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। मुर्शिदाबाद की बिगड़ी हालात पर काबू पाने के लिए भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट ने सुवेंदु अधिकारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा आदेश दिया। HC ने कहा कि मुर्शिदाबाद में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती हो।
मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में केंद्रीय बल तैनात की मांग की। हाई कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि मुर्शिदाबाद के हिंसाग्रस्त इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात हो। आपको बता दें कि कुछ लोगों ने वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। बंगाल पुलिस के अनुसार, इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति अब कंट्रोल में है।
यह भी पढे़ं : वक्फ के विरोध में पश्चिम बंगाल में फिर भड़की हिंसा, आगजनी-बमबाजी से दहला मुर्शिदाबाद; 10 पुलिसकर्मी घायल
कुछ लोग बंगाल को जलाना चाहते हैं : अभिषेक बनर्जी
इस बीच टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग बंगाल को जलाना चाहते हैं। हमें शांति बनाए रखनी चाहिए और अफवाहों का शिकार नहीं होना चाहिए। कई लोग धर्म के नाम पर विभाजन के बीज बोकर बंगाल में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आज सभी से शांति बनाए रखने और बंगाल की सद्भाव और विरासत को बनाए रखने की अपील करता हूं। हम सभी को सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।
पश्चिम बंगाल में तनाव पैदा करने की कोशिश : टीएमसी नेता
मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी नेता जय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि कई दिनों से भाजपा के नेतृत्व में कुछ राजनीतिक दल धर्म को हथियार बनाकर पश्चिम बंगाल में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे थे और विभाजनकारी राजनीति करने की कोशिश कर रहे थे। आज हमने जो देखा वह भाजपा की साजिश का नतीजा है। एक आम नागरिक के तौर पर मुझे लगता है कि वे पहले से ही ऐसी सांप्रदायिक घटना की तैयारी कर रहे थे, जिसके बाद वे हाई कोर्ट जाएंगे और फिर मीडिया के सामने पश्चिम बंगाल में धारा 355 की मांग करेंगे। यह सब एक बड़ी साजिश है। भाजपा ने ऐसा कानून क्यों बनाया, जिससे दो धर्मों के बीच दीवार खड़ी हो गई है? पूरे मामले की जड़ भाजपा द्वारा यह क्रूर कानून बनाना है, जिसका हमने कड़ा विरोध किया है और हमारे सीएम ने कहा है कि हम इस कानून को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं करेंगे।
यह भी पढे़ं : वक्फ बिल के खिलाफ जंगीपुर में हिंसक प्रदर्शन, BJP ने ममता बनर्जी पर लगाए ये आरोप; मांगा इस्तीफा
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
10 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines