हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch: 'कोई भी व्यक्ति सिस्टम से ऊपर नहीं', खुद को 'तीस मार खां' समझने वालों को मुर्शिदाबाद के SP का संदेश

Murshidabad News: सोशल मीडिया पर मुर्शिदाबाद के नए SP का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह उन लोगों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं, जो 3 से 4 गाड़ियां लेकर निकलते हैं और खुद को महान समझते हैं।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट-X

Murshidabad News: मुर्शिदाबाद में अशांति के बाद पुलिस अधिकारी ने नई जिम्मेदारी संभाली है। SP के तौर पर नियुक्त हुए सनी राज ने दबंगों को एक खास संदेश दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, डोमकल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुर्शिदाबाद के नए एस.पी. कुमार सनी राज भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘तीन-चार गाड़ियां लेकर घूमने से कोई महान नहीं बन जाता। सरकार के सामने कोई कुछ नहीं होता है।’

‘सरकार के सामने कोई कुछ नहीं होता’

शिविर में भाषण के दौरान एसपी ने कई बड़ी बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘अगर किसी के मन में यह बात है कि मैं पुलिस से बड़ा हूं, तो यह बात वह दिमाग से निकाल दे।’ पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, ‘तीन-चार गाड़ियों में घूमने से कोई महान नहीं बन जाता, सरकार के सामने एक व्यक्ति कुछ भी नहीं है। विधायक, नेता, पुलिस सभी मिलकर सरकार बनते हैं। प्रशासन सभी से चलता है। वहां कोई कुछ नहीं होता।’

ये भी पढ़ें: कौन हैं वायरल टीचर अब्दुल मलिक? 20 साल से तैरकर स्कूल जाते हैं ‘ट्यूब मास्टर’, एक दिन की भी नहीं ली छुट्टी

विज्ञापन

गुंडागर्दी कम होना चाहिए- SP

एसपी ने डोमकल में धमकाने और गुंडागर्दी की प्रवृत्ति को लेकर कहा कि ‘यह कम होनी चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि उनके बयान के बाद कई लोग बाहर निकलेंगे और कहेंगे, ‘एसपी ने क्या कहा?’ उनसे कहो कि मैं इसीलिए आया हूं। मैं यहां किसी की सिफारिश के साथ नहीं आया हूं। जब सरकार कहेगी तब मैं यहां से चला जाऊंगा।’ SP ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने में पुलिस के साथ-साथ क्षेत्र के निवासियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

बता दें कि कुछ महीने पहले मुर्शिदाबाद के कुछ इलाकों में वक्फ बिल का विरोध तेज हो गया था। इसके बाद घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इसमें जाफराबाद में एक पिता और पुत्र की हत्या हो गई, जिसके बाद मुर्शिदाबाद के एसपी को हटा दिया गया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रिक्शाचालक को चप्पलों से पीटा, फिर बोली- जो करना है कर लो! बेंगलुरु का वीडियो हो रहा वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola