---विज्ञापन---

देश

रिक्शाचालक को चप्पलों से पीटा, फिर बोली- जो करना है कर लो! बेंगलुरु का वीडियो हो रहा वायरल

Bengaluru Viral Video : बेंगलुरु के बेलंदूर इलाके में एक महिला द्वारा रिक्शा चालक की चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। सड़क विवाद के बाद हुई इस घटना पर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: May 31, 2025 22:39
Bengaluru Viral Video
बेंगलुरु में महिला और ऑटो चालक के बीच कहासुनी के बाद चप्पल से हमला! (फोटो सोर्स-वायरल वीडियो/ X)

बेंगलुरु के बेलंदूर इलाके में एक रिक्शा चालक की चप्पल से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को एक ऑटो रिक्शा चालक को चप्पल से मारते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह घटना सड़क विवाद (रोड रेज) से जुड़ी है। रिक्शा चालक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो खुद रिकॉर्ड किया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। इस वीडियो ने जनता के बीच काफी नाराजगी और बहस को जन्म दिया है।

क्या है मामला?

घटना बेंगलुरु के बेलंदूर इलाके की है, जहां एक महिला और रिक्शा चालक के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो फुटेज के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि रिक्शा चालक ने उसे टक्कर मार दी थी और उसका पैर कुचल दिया। हालांकि, रिक्शा चालक ने इस आरोप को नकारते हुए कहा, “मैंने ऐसा कुछ नहीं किया, मेरा रिक्शा उनसे छुआ तक नहीं।” इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी और फिर महिला ने अपनी चप्पल निकालकर रिक्शा चालक की पिटाई शुरू कर दी।

---विज्ञापन---

जब रिक्शा चालक ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो महिला ने जोर से कहा, “वीडियो बनाओ! जो कर सकते हो, करो!” इस दौरान वह मारती रही और चालक शांतिपूर्वक वीडियो बनाता रहा।

यहां देखें वीडियो

फोन कॉल और भीड़ की प्रतिक्रिया

पिटाई के बाद महिला ने किसी को फोन किया और कहा कि रिक्शा चालक उससे बदतमीजी कर रहा है और उसका वीडियो बना रहा है। कॉल के बाद उसने कहा, “रुको, आ रहे हैं अभी!” हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने किसे फोन किया था। घटना के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई और सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर महिला के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली क्यों हुईं गिरफ्तार? कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

इस घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक यूज़र ने लिखा, “सड़कें युद्ध का मैदान नहीं हैं, किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।” एक अन्य ने कहा, “यह हमला गैरकानूनी और अस्वीकार्य है। महिला हो या पुरुष, किसी को हिंसा की इजाजत नहीं दी जा सकती।” लोगों ने अधिकारियों से इस मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

First published on: May 31, 2025 10:39 PM

End of Article
संबंधित खबरें