West Bengal: भीड़ ने संदिग्ध पशु तस्कर को पीटा, गाड़ी में लगाई आग; पुलिस मौके पर मौजूद

West Bengal

West Bengal: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भीड़ ने रविवार दोपहर एक संदिग्ध पशु तस्कर की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद भीड़ ने पशु तस्कर के गाड़ी में आग भी लगा दी। उधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध पशु तस्कर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कुछ पशु तस्करों को अपनी गाड़ी में एक बैल ले जाते देखा। इसके बाद भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने संदिग्ध को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए संदिग्ध आरोपी के और भी साथी थे लेकिन भीड़ देखकर वे सभी भाग निकले। इसके बाद भीड़ ने बैल को उतारकर गाड़ी में आग लगा दी।  स्थानीय लोगों ने इस कृत्य के लिए इस्तेमाल किए गए वैगन में आग लगा दी।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ