West Bengal Malda News: (अमर देव पासवान, मालदा) पश्चिम बंगाल के मालदा में कुदरत का कहर टूट पड़ा। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच अचानक से मौसम का मिजाज बदला। आसमान में काले बादल और हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा छा गया। इसी अंधेरे के बीच कुदरत का कहर शुरू हुआ। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच बज्रपात से पूरा मालदा थर्रा गया।
मालदा मेडिकल कॉलेज में लगा लाशों का ढेर
जब कुदरत का यह कहर थमा तो हर तरफ मातम और लोगों रोने की गूंज सुनाई देने लगी। मालदा मेडिकल कॉलेज एक के बाद एक करीब 11 लाशों से भर गया। इनमें से कई नाबालिक थे, जो आम चुनने के लिए बागों में पहुंचे थे, तो कुछ लोग आम के बाग में रखवाली का कार्य करते थे।
खेत में काम करते वक्त चली गई जान
इनमें से कई ऐसे भी थे, जो अपने खेतों में कार्य कर रहे थे। वह खेतों मे काम के दौरान ही मौत के मुंह में समा गए। मालदा के विभिन्न इलाकों में आसमान से मौत बनकर बरपी कुदरत ने पूरे मालदा जिले के लोगों के दिलों में दहशत फैला दी है।
इलाके के लोगों की मानें तो मालदा में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी। फिलहाल घटना की खबर सुन पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मालदा में तैनात हो गई है। विभिन्न इलाकों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। बचाव कार्य भी चल रहा है।वहीं मृतकों के शवों को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
मृतकों की पहचान आई सामने
पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान चंदन सहनी (40 साल), मनोजीत मंडल (21), राज मृघा (16), असित साहा (19), शेख सबरूल (11), राणा शेख (11), अतुल मंडल (65), सुमित्रा मंडल (45), नयन राय (23), प्रियंका सिंह (20) और पंकज मंडल (23) के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर मालदा के जिला शासक नितिन सिंघानिया ने परिजनों को आपदा कोष से दो-दो लाख रुपये मुवावजे के रूप में देने की घोषणा की है।
सीएम ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मालदा में अपने प्रियजनों को खो दिया। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। जिला प्रशासन प्रभावितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।
ये भी पढ़ें: ‘हाय हैल्लो छोड़ो हरे कृष्णा बोलो’ 4 साल के श्रीकृष्ण भक्त के दीवाने हुए बंगाल मूर्तिकार, बना डाला स्टेच्यू
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
8 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
10 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
11 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
11 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
12 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
13 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
14 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
15 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
15 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines